बरसात, बाउंड्री और भारत की जीत, गिल की कप्तानी पारी ने अफगानिस्तान को चटाई धूल

होमखेलक्रिकेट

बरसात, बाउंड्री और भारत की जीत, गिल की कप्तानी पारी ने अफगानिस्तान को चटाई धूल

Last Updated:June 13, 2026, 22:18 IST

India beat Afghanistan: भारत ने अफगानिस्तान को धर्मशाला वनडे में हराकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया की इस जीत में डेब्यूटेंट हर्ष दुबे और गुरनूर बरार की शानदार गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल की शानदार पारी ने अहम भूमिका निभाई. गिल इस दौरान सबसे तेज वनडे में 3000 रन बनाने वाले पहले भारतीय बने वहीं रोहित ने बतौर ओपनर इंटरनेशनल क्रिकेट में 16000 रन पूरे किए.

भारत की जीत में शुभमन गिल ने खेली शानदार पारी.

नई दिल्ली. भारत ने बारिश के कारण 25-25 ओवर के खेले गए रोमांचक मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. जीत के लिए मिले 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल ने मोर्चे से अगुआई की. सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (16) के रनआउट होने के बाद गिल ने ईशान किशन (34) के साथ मिलकर पारी को संभाला. ईशान और श्रेयस अय्यर (12) का विकेट गिरने के बाद बल्लेबाजी करने आए केएल राहुल ने आते ही अफगानी गेंदबाजों पर धावा बोल दिया. राहुल ने महज 19 गेंदों पर 4 चौकों और 3 गगनचुंबी छक्कों की मदद से नाबाद 39 रनों की तूफानी पारी खेली. दूसरे छोर पर डटे कप्तान शुभमन गिल ने 66 गेंदों में 11 चौके और 2 छक्के जड़कर नाबाद 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और टीम को 22.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य तक पहुंचा दिया. अफगानिस्तान के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह नाकाम रहे. केवल राशिद खान और जिया उर रहमान शरीफी को 1-1 सफलता हाथ लगी.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही, जब अर्शदीप सिंह और गुरनूर ब्रार ने उनके शीर्ष क्रम को सस्ते में समेट दिया. हालांकि, एक छोर पर विकेटों के पतझड़ के बीच सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने तबाही मचाते हुए महज 51 गेंदों पर 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 102 रनों की शतकीय आतिशबाजी की.मध्यक्रम में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (27) और अजमतुल्लाह उमरजई (26) ने कुछ संघर्ष दिखाया, लेकिन भारतीय स्पिनर हर्ष दुबे (3 विकेट) और मध्यम गति के गेंदबाज गुरनूर ब्रार (3 विकेट) की घातक गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान की पूरी टीम 24.5 ओवर में 194 रनों पर ढेर हो गई. भारत की ओर से नीतीश कुमार रेड्डी और अर्शदीप सिंह ने भी दो-दो विकेट चटकाकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ने में अहम भूमिका निभाई.

शुभमन गिल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले भारतीय बने.

डेब्यूटेंट हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने गेंदबाजी में इम्प्रेस किया
इससे पहले, डेब्यूटेंट हर्ष दुबे और गुरनूर बरार ने तीन-तीन झटके देकर प्रभावित किया. जिससे अफगानिस्तान की टीम विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (51 गेंद में 102 रन) के शतक के बावजूद शनिवार को यहां बारिश से प्रभावित पहले वनडे में 24.5 ओवर में 194 रन पर सिमट गई. लगातार बारिश के कारण मैच शुरू होने में चार घंटे 15 मिनट की देरी हुई, लेकिन आसमान साफ होने के बाद बेहतरीन ‘ड्रेनेज सिस्टम’ (पानी निकासी प्रणाली) से ज्यादा समय बर्बाद नहीं हुआ. इससे मैच को घटाकर 25-25 ओवर का कर दिया गया और उम्मीद के मुताबिक भारत ने टॉस जीतकर विपक्षी टीम को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया.

गुरबाज ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया
टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले गुरबाज स्पष्ट सोच के साथ मैदान पर उतरे और उन्होंने अपनी पारी के दौरान आठ चौके और इतने ही छक्के जमाए. शुरुआत में गेंद हवा में थोड़ी स्विंग हो रही थी, लेकिन गुरबाज ने शुरू से ही आक्रामक रुख अपनाया. उन्होंने अर्शदीप की गेंद पर कट लगाकर चौका जड़ा और फिर आगे बढ़कर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की गेंद को सीधे मैदान के ऊपर से छक्के के लिए भेजा. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज बरार इससे पहले लंबे समय तक भारतीय टीम के साथ नेट गेंदबाज रहे थे, उन्होंने अपने पहले ओवर में लगातार 145 किमी प्रति घंटा से ज्यादा की रफ्तार से गेंदबाजी की और गेंद को बाहर की ओर स्विंग कराया. इस तरह उन्होंने पदार्पण में 4.5 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके.

भारत ने अफगानिस्तान को पहले वनडे में हराया.

बरार की शुरुआती कुछ गेंदें फुल लेंथ से बाहर की ओर स्विंग हुईं
वहीं पदार्पण करने वाले बांए हाथ के स्पिनर दुबे ने भी 47 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए. अर्शदीप सिंह ने 27 रन और नीतिश कुमार रेड्डी ने 31 रन देकर दो दो विकेट लिए. बरार की शुरुआती कुछ गेंदें फुल लेंथ से बाहर की ओर स्विंग हुईं. जिसके बाद उन्होंने अपनी लेंथ को कम करते हुए सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जदरान को गलती करने पर मजबूर किया जो हवा में शॉट खेलने की कोशिश में मिड-ऑफ पर कैच आउट हो गए. पंजाब के इस तेज गेंदबाज को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तुरंत सफलता मिल गई. अर्शदीप के सेदिकुल्लाह अटल को एलबीडब्ल्यू आउट करने के बाद अफगानिस्तान का स्कोर 16 रन पर दो विकेट हो गया. फिर रहमत शाह भी अर्शदीप की गेंद पर पुल शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए और स्कोर तीन विकेट पर 26 रन हो गया.

गुरबाज 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो सकते थे
गुरबाज 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो सकते थे, लेकिन अर्शदीप और भारत ने रिव्यू नहीं लेने का फैसला किया. गुरबाज ने मौके का फायदा उठाते हुए नौंवा वनडे शतक जड़ दिया. उन्होंने अपने आक्रामक खेल से दुबे समेत सभी गेंदबाजों पर दबाव बनाया. दुबे के पहले दो ओवरों में 26 रन बने जिसमें गुरबाज ने उनकी दो शॉर्ट गेंदों पर मिड-विकेट के ऊपर से छक्के जड़े. गुरबाज ने बरार की एक शॉर्ट गेंद पर भी छक्का लगाया और प्रसिद्ध कृष्णा और वाशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाजों की भी जमकर धुनाई की। हालांकि नीतीश कुमार ने सधी हुई गेंदबाजी की और दो विकेट भी लिए. 16वें ओवर में गुरबाज के आउट होने से रन गति धीमी हो गई और अफगानिस्तान गुरबाज द्वारा मिली मजबूत नींव का पूरा फायदा नहीं उठा सका. दुबे ने अपने दूसरे स्पेल में अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (30 गेंदों पर 27 रन), आक्रामक ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई (16 गेंदों पर 26 रन) और एएम गजनफर को आउट करके विकेटों का खाता खोला.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…

और पढ़ेंNews18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति