पहली बारिश में धंसी मुजफ्फरनगर की सड़क, यूजर्स के आए अटपटे कमेंट, पढ़िए

Last Updated:July 02, 2026, 16:21 IST

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर स्थित मीनाक्षी चौक के पास पहली बारिश में ही अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया और गहरा गड्ढा हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि अभी इसका निर्माण कुछ समय पहले ही हुआ है. वहीं सोशल मीडिया पर इसको लेकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

मुजफ्फरनगर की सड़क धंसी

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पहली बारिश में सड़क की हालत खराब कर दी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि नगर कोतवाली क्षेत्र के मीनाक्षी चौक के पास अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया और वहां करीब 5-6 फीट गहरा गड्ढा बन गया. इस गड्ढे को लेकर जमकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया
वहीं सोशल मीडिया पर भी अचानक सड़क पर हुए इस गहरे गड्ढे को लेकर यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘यह मुजफ्फरनगर का प्रमुख मीनाक्षी चौक है. कुछ लोग कह रहे हैं कि बारिश के बाद सड़क में बड़ा गड्ढा हो गया है. मुझे लग रहा है कि यहां इथेनॉल ट्रायल के लिए गड्ढा खोदा गया है.’

वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘अगर सड़क और गड्ढे में फर्क पहचानना पड़े, तो समझिए विकास की टेस्टिंग चल रही है. वैसे इथेनॉल ट्रायल हो या न हो, सड़क की क्वालिटी का ट्रायल जनता रोज दे ही रही है.’ एक और यूजर ने लिखा, ‘गाड़ियों को सेफ्टी स्टार देने के लिए एक्सपेरिमेंटल गड्ढे बनाए गए हैं. इससे 4 स्टार /5 स्टार गाड़ियों को सही रेटिंग मिलेगी और पब्लिक के साथ धोखा नहीं होगा.’

लोगों ने निर्माण कार्य पर उठाए सवाल
बता दें कि मीनाक्षी चौक के पास सड़क धंसने के कारण लोगों में दहशत का माहौल है. लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया, जिसके चलते पहली ही तेज बारिश में सड़क धंस गई. उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले नगर पालिका की ओर से इस मार्ग पर सीवर लाइन का निर्माण कराया गया था और पहली बारिश में भी यह नहीं टिक पाई, जिससे साफ होता है कि निर्माण कार्य में ही कुछ लोगों ने घपला किया है.

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे इलाके की सीवर लाइन की जांच कराई जाए, ताकि आगे चलकर ऐसी घटना दोबारा ना हो सके. वहीं प्रशासन ने लोगों को आश्वासन किया है कि मरम्मत का काम जल्द पूरा किया जाएगा, लेकिन नागरिकों का कहना है कि बारिश का मौसम अभी बाकी है, इसलिए तुरंत ठोस कदम उठाए जाएं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Muzaffarnagar,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति