Last Updated:July 20, 2026, 19:00 IST
‘द केरल स्टोरी’ से रातोंरात स्टार एक्ट्रेस बनीं एक्ट्रेस अदा शर्मा एक बार फिर करियर और फिल्मों के चुनाव को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म के बाद अदा का नाम ऐसे कई प्रोजेक्ट्स से जुड़े, जिनके टॉपिक संवेदनशील थे. हालांकि, इस पर उन्होंने कहा कि विवादित विषयों वाली फिल्मों से जुड़ना उनकी कोई सोच-समझकर बनाई गई रणनीति नहीं है. उनके लिए हर किरदार खास है.
‘द केरल स्टोरी’ के बाद अदा शर्मा लाइमलाइट में आईं. यह फिल्म काफी विवादों में रही. लेकिन अदा का करियर चल निकला. इसके बाद उन्होंने ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’, ‘तुमको मेरी कसम’, ‘सनफ्लॉवर’ और ‘गजरा’ जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया. इन फिल्मों और किरदारों के विषयों को लेकर लोगों के बीच चर्चा रही. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adah_ki_adah)
आईएएनएस के मुताबिक, जब अदा शर्मा से पूछा गया कि क्या वह जानबूझकर ऐसे किरदार चुन रही हैं या फिर अब फिल्म निर्माता उन्हें इसी तरह के रोल के लिए संपर्क कर रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए हर किरदार की अपनी अहमियत होती है. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adah_ki_adah)
अदा शर्मा ने कहा कि चाहे कहानी किसी रियल घटना से जुड़ी हो या फिर पूरी तरह काल्पनिक हो, कैमरे के सामने आते ही वह किरदार उनके लिए सच बन जाता है. एक्टिंग करते समय वह इस बात पर ज्यादा ध्यान देती हैं कि किरदार को पूरी ईमानदारी के साथ कैसे निभाया जाए. (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adah_ki_adah)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अदा शर्मा ने कहा, “मैंने ‘द केरल स्टोरी’ के बाद कई अलग तरह के किरदार निभाए हैं. मैंने ‘सनफ्लावर’ में एक बार डांसर का किरदार निभाया, जो पूरी तरह काल्पनिक कहानी पर आधारित था. इसके अलावा ‘रीता सान्याल’ में 8 अलग-अलग किरदार निभाने का मौका मिला, जो मेरे लिए एक अलग और मजेदार अनुभव था.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adah_ki_adah)
अदा शर्मा ने आगे कहा, “मैंने ‘कमांडो’ ओटीटी सीरीज में भी काम किया, जिसमें मैंने भावना रेड्डी का किरदार दोबारा निभाया. यह प्रोजेक्ट पूरी तरह एक्शन और मनोरंजन पर आधारित था. मेरे करियर में अलग-अलग तरह की कहानियां और किरदार शामिल रहे हैं, इसलिए मुझे केवल एक तरह की भूमिका से जोड़ना सही नहीं होगा.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adah_ki_adah)
अदा शर्मा ने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बताया कि वह एक हॉरर फिल्म भी कर रही हैं. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ”मैं उम्मीद करती हूं कि यह कहानी किसी सच्ची घटना पर आधारित न हो. मैं नहीं चाहती कि फिल्म में दिखाए गए डरावने अनुभव असल जिंदगी में भी सामने आएं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adah_ki_adah)
अदा शर्मा ने आखिरी में कहा, “इसके अलावा मैं एक सुपरहीरो फिल्म का भी हिस्सा हूं, जो पूरी तरह काल्पनिक दुनिया पर आधारित है. वहीं, ‘गजरा’ में मैंने देवी के किरदार को निभाया. यह प्रोजेक्ट रियल घटनाओं से प्रेरित था. चाहे किरदार किसी रियल पर्सन से जुड़ा हो या कल्पना से बनाया गया हो, जब मैं कैमरे के सामने होती हूं तो यह मेरे लिए मायने नहीं रखता. मैं उस किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाती हूं.” (फोटो साभारः इंस्टाग्राम @Adah_ki_adah)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source










