ब्राजील ने फीफा विश्व कप में रचा इतिहास, ड्रॉ मैच में भी बना दिया रिकॉर्ड

Last Updated:June 14, 2026, 09:29 IST

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप 2026 में पांच बार की चैंपियन ब्राजील का पहला मैच मोरक्को से था. दोनों टीमों के बीच खेला गया ये मैच 1-1 से ड्रॉ रहा, इसके बावजूद पांच बार की चैंपियन ब्राजील ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल, ब्राजील साल 1934 के बाद फीफा विश्व कप के ओपनिंग मैच में नहीं हारने का रिकॉर्ड को बनाए रखा.

ब्राजील और मोरक्को का मैच हुआ ड्रॉ

नई दिल्ली: रिकॉर्ड पांच बार की चैंपियन ब्राजील की टीम फुटबॉल विश्व कप के अपने पहले मैच में असली रंग में नहीं दिखी. ब्राजील मोरक्को के खिलाफ ग्रुप सी के मैच में शुरू में पिछड़ गई थी, लेकिन विनीसियस जूनियर के गोल की बदौलत 1-1 से ड्रॉ हासिल करने में सफल रही. इसके साथ ही ब्राजील ने 1934 के बाद अपने ओपनिंग मैच में नहीं हारने का रिकॉर्ड को बरकरार रखा. ब्राजील 2002 से खिताब नहीं जीत पाया है और उस पर इसका दबाव स्पष्ट नजर आ रहा था. दूसरी तरफ मोरक्को की टीम ने आक्रामक शुरुआत की.

चार साल पहले सेमीफाइनल में पहुंचने वाली मोरक्को की टीम ने पहले 30 मिनट में ब्राजील के गोल पर 12 शॉट लगाए. उसने इस बीच इस्माइल सैबारी के 21वें मिनट में किए गए गोल से बढ़त हासिल कर ली. उन्होंने गोलकीपर एलिसन बेकर के ऊपर से एक शानदार चिप शॉट से यह गोल किया.

विनीसियस जूनियर ने ब्राजील के लिए किया गोल

विनीसियस जूनियर ने 32वें मिनट में बराबरी का गोल किया. विनीसियस बाएं छोर से ब्रूनो गुइमारेस के साथ पास का आदान-प्रदान करके आगे बढ़े. उन्होंने नील एल ऐनाउई को चकमा दिया और गोलकीपर यासीन बोनू को छकाते हुए दाहिने पैर से शॉट मारकर अपना 10वां अंतरराष्ट्रीय गोल किया.

विनीसियस और ब्राजील के कोच कार्लो एंसेलोटी टीम के प्रदर्शन से खुश नहीं दिखे. विनीसियस ने कहा, ‘‘हमारी शुरुआत बहुत खराब रही. हमें निश्चित रूप से गेंद पर नियंत्रण रखना होगा. हमें आगे बेहतर खेल दिखाना होगा.’’ एंसेलोटी ने कहा, ‘‘हमारी टीम शुरू में बैचेन लग रही थी. वह तनाव में दिख रही थी. वह काफी असंतुलित नजर आ रही थी.’’

ड्रॉ से भी खुश हैं मोरक्को के कोच मोहम्मद ओउबी

मोरक्को के कोच मोहम्मद ओउबी ने हालांकि अपनी टीम के प्रदर्शन से खुश थे. उन्होंने कहा, ‘‘हम ड्रॉ से संतुष्ट हैं. हम बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं हैं.’’ मेटलाइफ स्टेडियम में मौजूद 80,663 दर्शकों में ब्राजील के चमकीले पीले रंग की जर्सी पहने प्रशंसकों का दबदबा था. उसके समर्थकों को पेले के युग के प्रवाहमय, मनोरंजक खेल की उम्मीद थी लेकिन विनीसियस के बराबरी का गोल करने से पहले तक मोरक्को ने उन्हें तनाव में रखा था.

1934 के बाद से ब्राजील का अजेय रिकॉर्ड बरकरार

ब्राजील भले ही जीत नहीं पाया लेकिन उसने स्पेन से 1934 में मिली हार के बाद से विश्व कप के शुरुआती मैच में अपने अजेय अभियान को 21 मैचों तक बढ़ा दिया है, जिसमें 17 जीत शामिल हैं. छठे नंबर पर काबिज ब्राजील और सातवें नंबर की टीम मोरक्को ही शीर्ष 10 में शामिल ऐसी टीम हैं जो 48 देशों के इस विश्व कप के पहले दौर में आमने-सामने थी.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति