यूपीटीईटी परीक्षा के चलते मिर्जापुर में नो एंट्री लागू, जानें समय और नियम

Last Updated:July 03, 2026, 10:47 IST

यूपीटीईटी परीक्षा को देखते हुए मिर्जापुर में 2 से 6 जुलाई तक सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. परीक्षार्थियों को जाम से राहत देने के लिए कई प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात की गई है. दूध, पेट्रोलियम, बसों और आपातकालीन सेवाओं को नो एंट्री से छूट मिलेगी.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में यूपीटीईटी की परीक्षा को देखते हुए नो एंट्री लागू किया गया है. नो एंट्री के दौरान बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा. परीक्षार्थियों की सहूलियत को देखते हुए एसपी के द्वारा नो एंट्री लागू किया गया है, जो कि अगले आदेश तक मान्य रहेगा. मिर्जापुर जिले में सबसे ज्यादा बड़े वाहनों का परिवहन होता है. ऐसे में शहर के अंदर से सबसे ज्यादा बड़े वाहन जाते हैं.

नो एंट्री की टाइमिंग

कई बार बड़े वाहनों की आवागमन की वजह से जाम लग जाता है, जिसकी वजह से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. परीक्षार्थियों की समस्याओं को देखते हुए एसपी के द्वारा नो एंट्री लागू किया गया है. नो एंट्री सुबह पांच से रात्रि के 10 बजे तक लागू रहेगा. इस दौरान वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा. कड़ाई के साथ नो एंट्री का पालन करने के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती भी की गई है.

मिर्जापुर जिले में सोनभद्र की तरफ से आने वाले वाहनों को बरकछा हाईवे ओवर ब्रिज के पास रोका जा रहा है. वहीं, वाराणसी की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अघवार चौराहे के पास रोका गया है. रीवा की तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को समोगरा चौराहे के पास रोका जा रहा है, ताकि शहर के अंदर प्रवेश न कर सके.

कब से कब रहेगा नो एंट्री

प्रयागराज की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को गैपुरा चौकी के पास रोका जा रहा है. सभी वाहनों को रात्रि में 10 बजे के बाद ट्रैफिक सामान्य होने पर छोड़ा जाएगा. नो एंट्री 2 से 6 जुलाई तक लागू किया गया है. सफल होने पर आगे भी बढ़ाया जा सकता है. मिर्जापुर जिले में अलग-अलग सेंटरों पर यूपीटीईटी की परीक्षा चल रही है. सबसे ज्यादा शहर में केंद्र बनाए गए हैं. जाम में फंसकर परीक्षार्थियों को देरी न हो, इस वजह से नो एंट्री लागू किया गया है.

इनको मिलेगी छूट

नो एंट्री के दौरान दुग्ध, पेट्रोलियम और बसों को छूट मिली रहेगी, इनके ऊपर नो एंट्री नहीं लागू रहेगा. आपातकालीन व्यवस्था से जुड़े हुए सभी वाहनों को छूट दी गई है. गिट्टी, बालू सहित जो अन्य सामान लाकर ट्रक जा रहे हैं, नो एंट्री में उन्हें ही रोका गया है. नो एंट्री का सख्ती से पालन करने के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही सिविल पुलिस की भी तैनाती की गई है. ताकि, कोई भी नो एंट्री तोड़कर भागता हुआ नजर आए तो उसके ऊपर कार्रवाई भी किया जा सके.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mirzapur-cum-Vindhyachal,Mirzapur,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति