मशहूर डायरेक्टर का बेटा, आमिर खान की हीरोइन के प्यार में हुआ गिरफ्तार

Last Updated:May 21, 2026, 05:31 IST

हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े फिल्ममेकर्स में गिने जाने वाले आदित्य चोपड़ा हमेशा लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. लेकिन उनकी फिल्मों और सोच ने बॉलीवुड को नई पहचान दी है. बहुत कम लोग जानते हैं कि बचपन में आदित्य एक ऐसी बीमारी से जूझ रहे थे, जिसमें आवाज सुनाई तो देती थी, लेकिन उसे समझने में दिक्कत होती थी.

नई दिल्ली. आदित्य चोपड़ा ने इडंस्ट्री को कई नए स्टार तो दिए ही हैं, साथ ही उन्होंने कई ऐसी फिल्में भी बनाई हैं, जो दर्शकों के जहन में बस चुकी हैं. इन फिल्मों में निभाए गए किरदार तो अमर हो गए. आज पूरा बॉलीवुड उन्हें सलाम करता है.आदित्य चोपड़ा का जन्म 21 मई 1971 को मुंबई में हुआ था. वह मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा के बड़े बेटे हैं.

रानी मुखर्जी से शादी कर चुके आदित्य को बचपन से ही फिल्मी माहौल मिला. घर में हर वक्त फिल्मों, शूटिंग और कलाकारों की बातें होती थीं. यही वजह थी कि उनका झुकाव भी धीरे-धीरे फिल्मों की तरफ बढ़ने लगा.

बचपन और टीनएज के दौरान आदित्य ऑडिटरी प्रोसेसिंग डिसऑर्डर यानी APD से जूझ रहे थे. इस परेशानी में इंसान को आवाजें सुनाई तो देती हैं, लेकिन दिमाग उन्हें ठीक तरह से समझ नहीं पाता. कई बार आसपास की आवाजों को पहचानना मुश्किल हो जाता है. ऐसी समस्या किसी भी बच्चे के आत्मविश्वास को कमजोर कर सकती है, लेकिन आदित्य ने इसे अपनी कमजोरी नहीं बनने दिया.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने खुद को फिल्मों और कहानियों की दुनिया में पूरी तरह डुबो दिया. महज 18 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता के साथ असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम शुरू कर दिया था. चांदनी, लम्हे और डर जैसी फिल्मों में उन्होंने यश चोपड़ा को असिस्ट किया और फिल्ममेकिंग की बारीकियां सीखीं.

इसके बाद सिर्फ 23 साल की उम्र में आदित्य चोपड़ा ने वो कर दिखाया, जो हर किसी के बस की बात नहीं थी. उन्होंने दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का निर्देशन किया. फिल्म में शाहरुख खान और काजोल लीड रोल में थे. यह फिल्म रिलीज होते ही इतिहास बन गई. आज भी इसे हिंदी सिनेमा की सबसे आइकॉनिक रोमांटिक फिल्मों में गिना जाता है.

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की और आदित्य चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला. इतना ही नहीं, फिल्म को नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया.

इसके बाद आदित्य ने मोहब्बतें, रब ने बना दी जोड़ी और बेफिक्रे जैसी फिल्मों का निर्देशन किया. वहीं प्रोड्यूसर के तौर पर उन्होंने धूम, वीर-ज़ारा, चक दे! इंडिया, एक था टाइगर, वॉर और पठान जैसी कई बड़ी फिल्मों को प्रोड्यूस किया.आदित्य चोपड़ा ने बॉलीवुड को कई नए सितारे भी दिए. अनुष्का शर्मा, रणवीर सिंह, परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर जैसे कलाकारों के करियर को आगे बढ़ाने में उनका बड़ा योगदान रहा है.

अगर निजी जिंदगी की बात करें तो आदित्य चोपड़ा की पहली शादी पायल खन्ना से हुई थी, लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने रानी मुखर्जी से साल 2014 में शादी की. दोनों की एक बेटी आदिरा है.रानी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिनकी जोड़ी लोगों ने आमिर खान संग काफी पसंद की है. आज आदित्य चोपड़ा सिर्फ एक सफल डायरेक्टर या प्रोड्यूसर नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ताकतों में गिने जाते हैं. उन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाते हुए यशराज फिल्म्स को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति