वैभव को श्रीलंकन प्लेयर ने दी गालियां, अकेले पूरी टीम से भिड़ा 15 साल का लड़का

होमखेलक्रिकेट

वैभव को श्रीलंकन प्लेयर ने दी गालियां, अकेले पूरी टीम से भिड़ा 15 साल का लड़का

Last Updated:June 15, 2026, 19:00 IST

Vaibhav Suryavanshi Fight IND A vs SL A: 15 साल की उभरती भारतीय सनसनी वैभव सूर्यवंशी उस वक्त अपना आपा खो बैठे, जब श्रीलंका ए के खिलाफ सुपर ओवर में इंडिया ए को हार का मुंह देखने पड़ा. श्रीलंका ए के खिलाड़ियों ने वैभव से कुछ कहा, जिसके बाद उन्होंने भी मुंह तोड़ जवाब दिया बात धक्का-मुक्की तक पहुंच गई, इससे पहले माहौल और गरमाता, बीच-बचाव के बाद सूर्यवंशी को दूर भेजा गया.

सुपर ओवर में हार के बाद वैभव सूर्यवंशी की मैदान पर झड़प

दांबुला: श्रीलंका ए ने सोमवार को त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया ए को सुपर ओवर में हरा दिया. मैच टाई होने के बाद श्रीलंका ए ने सुपर ओवर में 16 रन बनाए, लेकिन जवाब में इंडिया ए सिर्फ नौ रन ही बना पाई. भारत के मैच हारते ही जोश में आकर श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने वैभव को कुछ कहा, इससे 15 साल का भारत का उभरता सितारा भड़क गया और श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ उनकी धक्का-मुक्की हो गई.

सूर्यांश शेडगे ने वैभव को पीछे खींचा
इससे पहले विवाद और बढ़ता वैभव के साथी बल्लेबाज सूर्यांश शेडगे उन्हें दूर ले गए. हालांकि वैभव का गुस्सा तब भी शांत नहीं हुआ और वह मैदान से बाहर जाते हुए भी इशारे करते नजर आए. मैच में वैभव पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 रन ही बना पाए थे और सुपर ओवर में भी वह कुछ खास नहीं कर पाए. पहली गेंद पर डबल, दूसरी गेंद पर चौका और तीसरी गेंद पर एक भी रन नहीं बना पाए.


आखिर किस बात पर हुई धक्का-मुक्की?
ये घटना तब हुई, जब लसिथ मलिंगा की तरह स्लिंग बॉलिंग एक्शन वाले कुगाथास मैथुलन ने आखिरी गेंद फेंकी. मैच लगभग इंडिया ए के हाथ से फिसल चुका था क्योंकि जीत के लिए एक गेंद पर आठ रन का असंभव लक्ष्य था. पांचवें स्टंप पर फेंकी गई मैथुलन की सटीक यॉर्कर का वैभव सूर्यवंशी के पास कोई जवाब नहीं था. इंडिया ए मैच हार गई. मैदान पर श्रीलंकन प्लेयर्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था और इसी जोश में किसी प्लेयर ने कुछ ऐसा कह दिया, जो वैभव सूर्यवंशी को नागवार गुजरा.

सुपर ओवर के लिए भी अंपायर्स से बहस
दरअसल, जब मैच टाई हुआ तब तक यह स्पष्ट ही नहीं था कि सुपर ओवर होगा. अंपायर्स तर्क दे रहे थे कि अंधेरा हो चुका है और पर्याप्त रोशनी न होने के चलते आगे मुकाबला संभव नहीं, लेकिन इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा अड़ गए और उनकी अंपायर्स से तीखी बहस हो गई. काफी देर तक वाद-विवाद चलता रहा फिर इस बात पर सहमति बनी कि अगर दोनों कप्तान राजी होंगे तो सुपर ओवर हो सकता है वरना एक-एक पॉइंट बांट दिया जाएगा.

श्रीलंका ए टीम के साथ वैभव सूर्यवंशी की तीखी बहस

वैभव सूर्यवंशी के रहते भी कैसे हारे सुपर ओवर
श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 रन बनाए. भारत के लिए ये ओवर वही अरशद खान लेकर आए थे, जिन्होंने 50वें ओवर में विक्रमसिंघे को बोल्ड कर मैट टाई करने में अहम भूमिका निभाई थी. सुपर ओवर की आखिरी गेंद पर एक विवाद और हुआ, जब फुलटॉस गेंद पर अंपायर्स ने श्रीलंकाई बल्लेबाज को कैच आउट तो करार दिया, लेकिन रीप्ले देखने के बाद इसे नो बॉल करार दिया. तब तक भारतीय फील्डर्स मैदान से बाहर जा चुके थे, लेकिन उन्हें वापस बुलाकर दोबारा आखिरी गेंद फेंकवाई गई.

About the Author

Anshul TalmaleDeputy News Editor

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. यहां स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग, एडिटोरियल डायरेक्शन एंड स्ट्रेटजी मेकिंग का रोल संभाल रहे अ…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति