वैभव की 82 गेंदों का पोस्टमार्टम, 16 बॉल बाउंड्री पार फिर भी गायब धार
Last Updated:June 15, 2026, 19:40 IST
vaibhav sooryavanshi batting problem: श्रीलंका ‘ए’ के कप्तान सहान ने पारी के शुरुआती ओवरों में 23 रन बनने के बाद खुद गेंदबाजी संभाली तब वैभव सूर्यवंशी ने उनका स्वागत चौके से किया, लेकिन चौथी ही गेंद पर वह आउट हो गए. अब सवाल बड़ा ये है कि अचानक कैसे रुक गया रनों का सैलाब.
श्रीलंका में वैभव सूर्यवंशी द्वारा खेली गई 79 गेंदों का पोस्टमार्टम
नई दिल्ली. जब से वैभव सूर्यवंशी को भारत की सीनियर टी20 टीम में शामिल किया गया है, तब से यह युवा सनसनी बड़ी पारियां खेलने के लिए जूझती नजर आ रही है. आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत ‘ए’ के लिए खेलते हुए वह आक्रामक तो दिखे हैं, लेकिन वैसी बड़ी पारियां अभी तक नहीं आई हैं जैसी कुछ हफ्ते पहले देखने को मिली थीं. सुपर ओवर में भी वैभव फेल हो गए और 3 गेंदों पर 12 रन बनाने का टॉर्गेट वो हासिल नहीं कर पाए.
भारत ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच जारी 50 ओवरों की ट्राई-सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में आज सूर्यवंशी के पास बड़ी पारी खेलने का अच्छा मौका था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ‘ए’ टीम के लिए उन्होंने तेज शुरुआत की और गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया उन्होंने शुरुआती 11 गेंदों में 20 रन ठोक दिए, मानो यह कोई टी20 मैच चल रहा हो. श्रीलंका ‘ए’ के कप्तान सहान ने पारी के शुरुआती ओवरों में 23 रन बनने के बाद खुद गेंदबाजी संभाली तब वैभव सूर्यवंशी ने उनका स्वागत चौके से किया, लेकिन चौथी ही गेंद पर वह आउट हो गए. अब सवाल बड़ा ये है कि अचानक कैसे रुक गया रनों का सैलाब.
दांबुला की दोहरे चरित्र वाली पिच नहीं आई रास
तीसरे मैच में वैभव जिस गेंद पर आउट हुए वो गेंद फुल थी और उसमें हल्का सा फ्लाइट था. डंबुला की पिच ने पहली बार टर्न लिया और युवा बल्लेबाज इससे चकमा खा गए. उन्होंने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में चली गई . वॉनुजा ने पॉइंट पर आसान कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेज दिया। सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए. इससे पहले की दोनों पारियों का विशलेषण करें तो पाएंगे कि तेज हवा और दोहरे उछाल वाली पिच पर वो अपने शॉट्स को कंट्रोल नहीं कर पा रहे.वैभव के बारे में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर का मानना है कि वो खुद अपनी गलती पर काम करते है पर कम से कम श्रीलंका में वो बात नजर नहीं आई.
ट्राई-सीरीज़ में अब तक का प्रदर्शन
तीन मैचों में 15 वर्षीय बल्लेबाज के स्कोर कुछ इस तरह रहा. बनाम श्रीलंका ‘ए’: 21 रन (14)गेंद पर बनाए. बनाम अफगानिस्तान ‘ए’: 44 रन (22)बॉल और फिर बनाम श्रीलंका ‘ए’: 14 (12) बनाए. कुल मिलाकर उन्होंने 79 रन बनाए हैं, औसत 26.33 का है, जबकि स्ट्राइक रेट 166 का रहा है जो उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है.
जल्द कर सकते हैं टीम इंडिया डेब्यू
आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन के बाद चयनकर्ताओं ने उन्हें भारत की टी20 टीम में जगह दी है. उन्होंने 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती, 237.30 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ। इतना ही नहीं, वह टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी रहे और सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए. मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने उनके चयन पर कहा था,वैभव के प्रदर्शन ने हमें उन्हें चुनने के लिए मजबूर कर दिया. वह युवा हैं, लेकिन लगातार दो आईपीएल सीजन और अंडर-19 में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है पर इंडिया ए के लिए वो अभी तक वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाए है जिसका इंतजार सबको है.
About the Author
Rajeev MishraAssociate editor
मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi










