Last Updated:May 08, 2026, 13:56 IST
कानपुर प्राणी उद्यान में जल्द ही एक खास मेहमान की एंट्री होने वाली है. चिड़ियाघर का युवा शेर शंकर अब अकेला नहीं रहेगा, क्योंकि उसके लिए इंदौर जू से एक खूबसूरत शेरनी लाई जा रही है. जू प्रशासन इस नई जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित है. पूरे प्राणी उद्यान में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और वन्यजीव प्रेमियों के बीच भी खुशी का माहौल है. ऐसा माना जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक नई शेरनी कानपुर पहुंच जाएगी और फिर जू में शेरों की दहाड़ पहले से ज्यादा सुनाई देगी. जू प्रशासन के मुताबिक, सेंट्रल जू अथॉरिटी ने कानपुर और इंदौर जू के बीच वन्यजीवों की अदला-बदली को मंजूरी दे दी है.
कानपुरः शहर के कानपुर प्राणी उद्यान में जल्द ही एक खास मेहमान की एंट्री होने वाली है. चिड़ियाघर का युवा शेर शंकर अब अकेला नहीं रहेगा, क्योंकि उसके लिए इंदौर जू से एक खूबसूरत शेरनी लाई जा रही है. जू प्रशासन इस नई जोड़ी को लेकर काफी उत्साहित है. पूरे प्राणी उद्यान में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और वन्यजीव प्रेमियों के बीच भी खुशी का माहौल है.
ऐसा माना जा रहा है कि इसी महीने के अंत तक नई शेरनी कानपुर पहुंच जाएगी और फिर जू में शेरों की दहाड़ पहले से ज्यादा सुनाई देगी. जू प्रशासन के मुताबिक, सेंट्रल जू अथॉरिटी ने कानपुर और इंदौर जू के बीच वन्यजीवों की अदला-बदली को मंजूरी दे दी है. इसके तहत इंदौर से शेरनी कानपुर आएगी, जबकि कानपुर जू से एक दरियाई घोड़ा यानी हिप्पो इंदौर भेजा जाएगा. करीब 10 साल बाद कानपुर जू में किसी नई शेरनी की एंट्री होने जा रही है, इसलिए इसे लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में भी खास उत्साह है.
शेर की उम्र 9 साल, शेरनी चार साल की
कानपुर जू में इस समय शेर अजय, शेरनी नंदिनी और उनके शावक उमा व शंकर मौजूद हैं.लेकिन अजय और नंदिनी अब अपनी औसत उम्र के करीब पहुंच चुके हैं. ऐसे में उनसे आगे ब्रीडिंग की संभावना बहुत कम मानी जा रही है. इसी वजह से जू प्रशासन ने युवा शेर शंकर के लिए नई शेरनी लाने की योजना बनाई. जू के प्रशासनिक अफसर नावेद इकराम ने बताया कि शंकर की उम्र करीब नौ साल है और वह पूरी तरह स्वस्थ है. वहीं इंदौर से आने वाली शेरनी की उम्र चार से पांच साल के बीच बताई जा रही है. अधिकारियों को उम्मीद है कि दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग बनेगी और आने वाले समय में कानपुर जू में नन्हे शावकों की किलकारियां सुनाई देंगी. अगर ऐसा होता है तो यह जू के लिए बड़ी सफलता होगी और दर्शकों के आकर्षण का भी नया केंद्र बनेगा.
कानपुर प्राणी उद्यान में बढ़ेगी हलचल
जू प्रशासन के अनुसार, शेर अजय की उम्र करीब 18.5 साल हो चुकी है, जबकि शेरों की औसत उम्र करीब 16.5 साल मानी जाती है.वहीं शेरनी नंदिनी भी 16 साल की हो चुकी है. ऐसे में अब जू का पूरा फोकस नई पीढ़ी तैयार करने पर है.अधिकारियों का कहना है कि शंकर और नई शेरनी की जोड़ी से जू में शेरों का परिवार फिर बढ़ सकता है. कानपुर जू में सबसे ज्यादा चर्चा शंकर और उसकी आने वाली दुल्हनिया की हो रही है.अब हर किसी को इंतजार है उस दिन का, जब नई शेरनी की एंट्री के साथ कानपुर प्राणी उद्यान सचमुच शहनाइयों और दहाड़ों से गूंज उठेगा.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Kanpur Nagar,Uttar Pradesh










