Last Updated:May 23, 2026, 10:02 IST
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय ने अपना जलवा बिखेरा.यूं तो कान्स में बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की थी, लेकिन इस बार सबसे ज्यादा चर्चा ऐश्वर्या राय के साथ-साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन की हो रही है. हर साल मां के साथ कान्स पहुंचने वाली आराध्या ने इस बार अपना खास डेब्यू किया, जिसे देखकर फैंस काफी खुश नजर आए. इवेंट में मां-बेटी की जोड़ी ने एक साथ एंट्री ली और दोनों का स्टाइल सोशल मीडिया पर छा गया. हर तरफ दोनों की फोटोज वायरल हो रही हैं, जिसपर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. नीचे देखें खूबसूरत फोटोज.
कान्स में ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन का चला जादू ( फोटो साभार-instgram@iyan.amjad)
नई दिल्ली: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में दुनियाभर के सितारों ने अपने ग्लैमरस अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन भारतीय फैंस की नजरें सिर्फ ऐश्वर्या राय पर टिकी हुई थीं. हर साल अपने आइकॉनिक रेड कार्पेट लुक से चर्चा में रहने वाली ऐश्वर्या का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और जैसे ही उनकी पहली झलक सामने आई, इंटरनेट पर सिर्फ उन्हीं की चर्चा शुरू हो गई. पहले ऐश्वर्या ने डार्क ब्लू शिमरी गाउन में रेड कार्पेट पर एंट्री लेकर सबका ध्यान खींचा, वहीं अब उनके दूसरे लुक ने भी लोगों को दीवाना बना दिया है.
About the Author
गार्गी द्विवेदीSub Editor
मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं. इससे पहले मैंने, दैनिक जाग…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में











