रोहित-विराट जैसे खिलाड़ी दुकान पर नहीं बिकते, कुछ कहने से पहले 100 बार सोचो

होमखेलक्रिकेट

रोहित-विराट जैसे खिलाड़ी दुकान पर नहीं बिकते, कुछ कहने से पहले 100 बार सोचो

Last Updated:October 09, 2025, 14:30 IST

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद  इस साल अगस्त में अश्विन ने  इंडियन प्रीमियर लीग  से भी संन्यास की घोषणा कर दी. इससे वह दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने के लिए स्वतंत्र हो गए हैं. वह इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे. अश्विन ने रोहित विराट के लिए कहा कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बची है. 

रोहित शर्मा और विराट कोहली के पक्ष में उतरे दिग्गज स्पिनर आर अश्विन

नई दिल्ली. भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने स्पष्ट किया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का उनका फैसला निजी था और पिछले साल ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच में टेस्ट क्रिकेट छोड़ने के लिए उन्हें किसी ने मजबूर नहीं किया था. इस 39 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल ब्रिस्बेन में 2024-25 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा करके क्रिकेट जगत को चौंका दिया था.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद  इस साल अगस्त में अश्विन ने  इंडियन प्रीमियर लीग  से भी संन्यास की घोषणा कर दी. इससे वह दुनिया भर की टी20 लीग में खेलने के लिए स्वतंत्र हो गए हैं. वह इस साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे. अश्विन ने रोहित विराट के लिए कहा कि उनमें अभी काफी क्रिकेट बची है.

रोहित-विराट दुकान पर नहीं बिकते 

. रोहित शर्मा और विराट कोहली की सीनियर जोड़ी के बारे में बात करते हुए अश्विन ने कहा कि टीम प्रबंधन और चयनकर्ताओं को उनके साथ स्पष्ट संवाद करना चाहिए. टेस्ट और टी-20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित और कोहली दोनों को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन एकदिवसीय मैचों के लिए टीम में शामिल किया गया है लेकिन रोहित की जगह शुभमन गिल को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. अश्विन ने कहा, ‘‘विराट कोहली वनडे क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी हैं  जिस तरह से उन्होंने और रोहित ने 2023 विश्व कप में बल्लेबाजी की, उन्हें कुछ साबित करने की ज़रूरत नहीं है. मुझे उम्मीद है कि उनसे बातचीत हुई होगी.  विराट और रोहित शर्मा के साथ जो भी चर्चा होनी थी, वह हो चुकी होगी. उनके साथ स्पष्ट संवाद होना चाहिए .अश्विन ने कहा कि रोहित और कोहली दोनों में अभी काफी क्रिकेट बाकी है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी चयनकर्ता या कोच यह कह पाएगा कि विराट और रोहित की सेवाओं की अब ज़रूरत नहीं है उनके पास जो अनुभव है उसे आप कहीं से खरीद नहीं सकते हैं.

संन्यास का फैसला निजी 

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘‘किसी ने मुझसे नहीं कहा कि तुम्हें संन्यास ले लेना चाहिए. किसी ने मुझसे नहीं कहा कि टीम में तुम्हारे लिए कोई जगह नहीं है. सच्चाई यह है कि संन्यास का फैसला करने से पहले दो-तीन लोगों ने मुझे ऐसा करने से इनकार किया था लेकिन मैंने अपना फैसला लिया. असल में, वे चाहते थे कि मैं और खेलूं. उन्होंने कहा, ‘‘रोहित शर्मा (तत्कालीन कप्तान) ने भी मुझे इस बारे में फिर से सोचने को कहा था. गौती भाई (गौतम गंभीर) ने भी मुझे दोबारा सोचने को कहा था लेकिन मैंने इस बारे में (संन्यास के बारे में) अजीत अगरकर (चयन समिति के अध्यक्ष) से ​​ज्यादा बात नहीं की. अश्विन ने कहा, ‘‘जब खेल से संन्यास लेने की बात आती है तो यह निजी फैसला होता है और मेरा फैसला भी निजी था. अश्विन के  इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है कि टीम प्रबंधन ने उन्हें यह निर्णय लेने के लिए मजबूर किया था.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 09, 2025, 14:30 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति