KSBKBT 2 Spoiler: गिले-शिकवे भूल करीब आएंगे मिहिर और तुलसी, दोनों के बीच खत्म होगी लड़ाई, भड़क उठेगी नोयोना

Last Updated:October 03, 2025, 10:18 IST

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: पॉपुलर सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में जबरदस्ट ट्विस्ट आने वाले हैं. मिहिर और तुलसी के बीच नाराजगी खत्म होगी. वहीं, नोयोना मिहिर को हर हाल में अपना बनाने की कसम खाएगी.

ख़बरें फटाफट

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के अपकमिंग एपिसोड में तुलसी की तारीफ करेगा मिहिर.

नई दिल्ली. स्मृति ईरानी का शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. इसमें अब तक आपने देखा कि मिहिर, तुलसी से नाराज है और अपने ऑफिस में रह रहा है. इस वजह से तुसली बहुत परेशान है. लेकिन अपकमिंग एपिसोड में दिलचस्प मोड़ आने वाला है. अब आप ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में देखेंगे कि मिहिर और तुलसी के बीच लड़ाई खत्म हो जाएगी, जिसकी वजह से नोयोना अपना आपा खो देगी.

नए प्रोमो में देखने को मिलता है कि अपकमिंग एपिसोड में कई ट्विस्ट आने वाले हैं. तुलसी और मिहिर के बीच मनमुटाव ठीक हो जाएगा. मिहिर, विरानी और तुलसी अनाथ बच्चों को तोहफे बांटने के लिए जाएंगे. मिहिर सबके सामने तुलसी की तारीफ करेगा और कहेगा कि यह अवॉर्ड सिर्फ उसका नहीं है. यह अवॉर्ड तुलसी विरानी का भी है. इसके बाद मिहिर, तुलसी को स्टेज पर बुलाएगा. तुलसी मन में सोचेगी कि उसे पता था कि मिहिर उससे ज्यादा दिन नाराज नहीं रह सकता है.

नोयोना का फूट पड़ेगा गुस्सा

मिहिर और तुलसी के बीछ झगड़ा खत्म होते हुए देख नोयोना हैरान रह जाएगी और बहुत गुस्सा होगी. नोयोना कहेगी कि, ‘मैंने मिहिर से उतना प्यार किया जितना तुसली विरानी भी कभी नहीं कर पाएगी. मुझे लगा था कि मैं दूर रहकर उससे प्यार कर सकती हूं अब वो मुझे चाहिए मैं उसे हासिल करके रहूंगी.’ अब देखने होगा कि नोयोना कैसे तुलसी के रहते हुए कैसे हासिल करेगा.

वृंदा को शादी न करने की सलाह देगा अंगद

दूसरी तरफ, अंगद, वृंदा के लिए परेशान होगा. वह वृंदा को सुहास से शादी करने के लिए मना करेगा. शो के अपमिंग एपिसोड में अंगद के सामने सुहास, वृंदा से बदतमीजी करेगा. अंगद, वृंदा को बचाने के लिए आगे आएगा. वह सुहास को अपने घर से जाने के लिए कहेगा. सुहास वृंदा को वहां से जबरदस्ती लेकर जाएगा. अंगद वृंदा के बारे में सोचकर परेशान होगा और वृंदा से कहेगा कि वह अंगद से शादी नहीं ना करे.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

October 03, 2025, 10:18 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति