Last Updated:March 11, 2026, 06:42 IST
मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ अब हिंदूवादी संगठनों के साथ-साथ आम लोगों ने भी मोर्चा खोल लिया है. मौलाना द्वारा सीएम योगी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ लखनऊ शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें मौलाना को फांसी पर लटकाने की मांग की गई है. यह पोस्टर लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस, नगर निगम, अलीगंज, आलमबाग, गोमतीनगर समेत पूरे शहर में लगे हुए हैं.
मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ लखनऊ में आज बड़े प्रदर्शन की तैयारी है.
लखनऊः मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ अब हिंदूवादी संगठनों के साथ-साथ आम लोगों ने भी मोर्चा खोल लिया है. मौलाना द्वारा सीएम योगी की मां को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ लखनऊ शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं, जिसमें मौलाना को फांसी पर लटकाने की मांग की गई है. यह पोस्टर लखनऊ के वीवीआईपी गेस्ट हाउस, नगर निगम, अलीगंज, आलमबाग, गोमतीनगर समेत पूरे शहर में लगे हुए हैं. मौलाना सलीम पर अब तक प्रदेश भर में 120 से ज्यादा शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. बुधवार को मौलाना के खिलाफ लखनऊ में बड़े प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है.
मौलाना का सिर कलम करने वाले को 21 लाख के इनाम का ऐलान
बता दें कि मौलाना के इस टिप्पणी से पूरे यूपी में हिंदूवादी संगठन और साधु-संत समाज भी आक्रोशित है. लोगों में गुस्सा इस कदर है कि वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मौलाना का पुतला फूंका और उसका सिर कलम करने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने का ऐलान किया है. वहीं लखनऊ के अटल चौराहे पर भी युवाओं ने मौलाना का पुतला फूंककर जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.
120 से ज्यादा थानों में मौलाना के खिलाफ शिकायत
वहीं मौलाना के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज हो गई है. बलरामपुर, बलिया, अलीगढ़ सहित तमाम जिलों में मौलाना के खिलाफ प्रदेश के छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता, बीजेपी पदाधिकारी और हिंदूवादी संगठनों ने शिकायत दर्ज करवाई है. लोगों का कहना है कि खुद को चतुर्वेदी लिखने वाले इस मौलाना को ऐसी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है. बता दें कि मौलाना ने एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां को लेकर अभद्र टिप्पणी की और केवल एक बार ही नहीं बल्कि कई बार उसने यह बात सभा में कही.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Lucknow,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 06:13 IST










