रिंकू सिंह पाई-पाई को थे मोहताज…मसीहा बनकर आया ये शख्स

Last Updated:October 11, 2025, 12:52 IST

Rinku Singh recalls tough phase: रिंकू सिंह का बचपन बेहद गरीबी में बीता है. इस होनहार क्रिकेटर ने मुश्किल दिनों को याद किया है. रिंकू का कहना है कि आज वह जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, इसमें एक शख्स का अहम योगदान रहा है जिसे आज भी वो नहीं भूले हैं. रिंकू के लिए जो शख्स मसीहा बनकर आया उसका नाम मोहम्मद जीशान है जिसने उन्हें क्रिकेट से जुड़ी सभी चीजें उपलब्ध कराई जिसकी उन्हें जरूरत थी.

रिंकू सिंह ने मुश्किल दिनों को किया याद.

नई दिल्ली. रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम में बतौर फिनिशर अपनी जगह बना चुके हैं.टी20 क्रिकेट में रिंकू का कोई सानी नहीं है.वह निर्भीक होकर बल्लेबाजी करते हैं और किसी भी परिस्थिति में घबराते नहीं हैं. रिंकू का बचपन बेहद गरीबी में बीता है. उनके पास क्रिकेट जैसे महंगे खेल को सीखने के लिए क्रिकेट की किट नहीं थी. वह बैट और बॉल नहीं खरीद सकते थे.यहां तक कि क्रिकेट की जर्सी खरीदने को भी उनके पास पैसे नहीं थे. फिर एक शख्स की एंट्री होती है और वह रिंकू के लिए मसीहा बनकर आता है. रिंकू को वो शख्स सारी चीजें दिलवाता है जो एक क्रिकेटर के लिए चाहिए होती हैं. रिंकू आज भी उस शख्स को भुले नहीं हैं. उन्होंने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बताया कि उनकी जिंदगी में एक शख्स ऐसा भी आया जब उसने पूरा सामान देकर बाद में छीन भी लिया. लेकिन मोहम्मद जीशान उन लोगों में शामिल नहीं थे.

राज शमानी के पॉडकास्ट में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने बताया है कि अगर जीशान भाई ना होते तो, वह क्रिकेटर नहीं बनते. रिंकू ने राज शमानी से कहा, ‘वैसे तो मुझे बहुत लोगों ने मदद की लेकिन लेकिन जिनकी वजह से आज मैं जहां बैठा हूं, उनका नाम मोहम्मद जीशान है.जिन्होंने मेरी बहुत मदद की. वैसे तो चार पांच लोग हैं जिन्होंने मेरी मदद की.जूते-चप्पल से लेकर बैट और बॉल के अलावा कपड़े तक जीशान भाई ने मुझे दिलवाया. हेलमेट, ग्लव्स सभी उन्होंने मुझे दिलवाई. मैं और वो एक ही क्लब से खेलते थे. उनका डेयरी का काम था.उन्होंने जब मेरे खेल को देखा तो सभी सामान मुझे दिलाया.’

View this post on Instagram

रिंकू सिंह से सारे सामान छीन लिए थे उस आदमी ने
रिंकू सिंह ने पॉडकास्ट में कहा कि एक कहानी मैं आपको बताता हूं जब मैं पूरी तरह से टूट गया था. एक शख्स था जिसने मुझे क्रिकेट की किट से लेकर सारी चीजें मुझे दिलाई थी लेकिन बाद में उसने मुझसे सभी चीजें छीन लिया. क्योंकि उनका कहना था कि मुझे यहां से कहीं नहीं जाना. उन्होंने आदमी भेजकर मेरे सारे समान छीन लिए जो दिए थे. इसके बाद मैंने जीशान भैया का फोन किया. दीवाली का मौका था जब उनसे मैंने आपबीती सुनाई तो उन्होंने मेरी मदद की. जीशान भाई ने मुझे शॉप ले जाकर मुझे दोबारा बल्ला, हेलमेट और कपड़े जूते वगैरह दिलाए थे.

करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं रिंकू सिंह
रिंकू सिंह आज क्रिकेट की बदौलत करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. उन्होंने हाल में एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ विनिंग चौका जड़कर खूब वाहवाही लूटी. बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह का एक वीडिया खूब वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी बहन को बर्थडे के मौके पर स्कूटी गिफ्ट की थी. रिंकू अगले साल मछलीनगर की सांसद प्रिया सरोज से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिंकू ने प्रिया से हाल में सगाई की थी.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 11, 2025, 12:52 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति