भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की आगामी फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ का नया गाना ‘लाल घघरी’ शुक्रवार को रिलीज कर दिया गया है. गाना रिलीज होते ही भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच धूम मचा रहा है. ‘लाल घघरी’ को खेसारी लाल यादव और मशहूर सिंगर शिल्पा राव ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है. गाने के बोल श्याम जी श्याम ने लिखे हैं. संगीत आर्या शर्मा ने दिया है. कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी एमके जॉय ने संभाली है, जिन्होंने गाने के दृश्यों को जीवंत और रंगीन बनाया है. फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ की शूटिंग अक्टूबर 2024 में शुरू हुई थी. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ आकांक्षा पुरी और नीलम गिरी लीड रोल में नजर आएंगी. ‘अग्निपरीक्षा’ भोजपुरी सिनेमा के लिए एक बड़ी पेशकश मानी जा रही है, जिसमें ड्रामा, रोमांस और मनोरंजन का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











