Last Updated:October 11, 2025, 21:26 IST
महिला विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के दौरान क्रिकेट फैंस को एक अनोखा सरप्राइज मिला. एमिरेट्स एयरलाइंस के केबिन क्रू ने मैदान पर शाहरुख खान की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के टाइटल ट्रैक पर शानदार डांस किया.
(फोटो क्रेडिट- Instagram)
नई दिल्ली. महिला विमेंस वर्ल्ड कप 2025 बहुत ही शानदार अंदाज में खेला जा रहा है. अब टूर्नामेंट में 12 अक्टूबर को भारत की महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच मुकाबला खेला जाएगा. इस बीच क्रिकेट के मैदान में इस बार बॉलीवुड का तड़का छा गया. दरअसल, विमेंस वर्ल्ड कप 2025 के दौरान एमिरेट्स (Emirates) एयरलाइन की केबिन क्रू ने सबको चौंका दिया जब उन्होंने शाहरुख खान के सुपरहिट गाने ”कुछ कुछ होता है” पर शानदार डांस किया.
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में क्रू मेंबर्स एयरलाइन की यूनिफॉर्म में ग्राउंड पर एंट्री लेते दिखते हैं और फिर शाहरुख खान के सिग्नेचर पोज के साथ डांस शुरू कर देते हैं. दर्शकों ने भी तालियों और शोर के साथ इस परफॉर्मेंस का स्वागत किया. इसके बाद क्रू मेंबर्स ने ‘कभी खुशी कभी गम’ फिल्म के मशहूर गाने ‘शावा शावा” पर भी डांस किया.
सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया
वीडियो देखकर फैंस बोले- Never saw this coming! यानी ऐसा सरप्राइज किसी ने सोचा भी नहीं था. हालांकि, सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे पसंद किया, तो कुछ ने इसे “अजीब” बताया. एक यूजर ने लिखा, “यह शानदार है!”, जबकि दूसरे ने पूछा, “क्रिकेट मैच में एयर होस्टेस क्यों डांस कर रही हैं?”
View this post on Instagram
गौरतलब है कि “कुछ कुछ होता है” शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी पर फिल्माया गया 90 के दशक का सुपरहिट रोमांटिक सॉन्ग है. इसे उदित नारायण और अलका याज्ञनिक ने गाया था.
2 नवंबर को फाइनल मुकाबला
बता दें कि आईसीसी विमेंस वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत 30 सितंबर को हुई थी. इसका फाइनल मुकाबला 2 नवंबर 2025 को खेला जाएगा. यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जा रहा है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका समेत कुल 8 टीमें इस वर्ल्ड कप में भाग ले रही हैं.
About the Author
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 11, 2025, 20:29 IST











