Last Updated:October 03, 2025, 12:42 IST
Zubeen Garg Death Case: सिंगर जुबिन गर्ग केस में रोज नए अपडेट सामने आ रहे हैं. परिवार जहां सीआईडी जांच की मांग कर रहा है. वहीं, सिंगापुर पुलिस फोर्स ने भारतीय उच्चायोग को सिंगर की ऑटोप्सी रिपोर्ट सौंपी है. इस केस में सिंगापुर पुलिस ने अब सिंगर का पत्नी गरिमा से पूछताछ की है.
ख़बरें फटाफट
जुबिन गर्ग डेथ केस में रोज नए अपडेट आ रहे हैं.
नई दिल्ली. सिंगर जुबिन गर्ग की सिंगापुर में डूबने से हुई मौत का मामला रहस्य के घेरे में है. सिंगापुर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू हो चुकी है. सिंगापुर पुलिस फोर्स (एसपीएफ) ने जुबीन की ऑटोप्सी रिपोर्ट की एक कॉपी और उनकी मौत पर अपनी प्रारंभिक जांच की जानकारी भारतीय उच्चायोग को उनके अनुरोध पर सौंपी है. सूत्रों के मुताबिक, सिंगापुर पुलिस ने इस मामले में जुबिन गर्ग की पत्नी गरिमा गर्ग से भी पूछताछ की है.
जुबिन गर्ग सिंगापुर में भारत-सिंगापुर कूटनीतिक संबंधों के 60वें वर्ष और भारत-आसियान पर्यटन वर्ष के उत्सव के लिए आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में हिस्सा लेने आए थे. यह भव्य आयोजन 19-21 सितंबर को होना था, लेकिन उनके निधन के कारण सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए.
ऑटोप्सी रिपोर्ट में क्या है?
ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुताबिक, जुबिन गर्ग की मौत स्कूबा डाइविंग के दौरान नहीं बल्कि स्विमिंग के दौरान हुई. हालांकि, सिंगापुर पुलिस ने कहा है कि जांच अभी जारी है और लोगों से गुजारिश की कि सिंगर के प्रति सम्मान जताते हुए घटना से जुड़ी किसी भी वीडियो या तस्वीर को साझा न करें.
पत्नी ने उठाए सवाल, मैनेजर पर लगाया आरोप
सिंगर की पत्नी गरिमा गर्ग ने सीएनएन-न्यूज18 से एक्सक्लूसिव बातचीत में मौत की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा की भूमिका पर सवालिया निशान लगाते हुए कहा कि जुबिन को पिछले दौरे से थकान होने के बावजूद अचानक पिकनिक और स्विमिंग के लिए ले जाया गया. गरिमा ने कहा, ‘जब उनका मैनेजर साथ था, तो उनकी देखभाल क्यों नहीं की गई? हमने अपने सांस्कृतिक आइकन को खो दिया है.’ उन्होंने बताया कि उनकी मौत से एक रात पहले 18 सितंबर को जुबिन से आखिरी बात हुई थी, जिसमें उन्होंने पिकनिक का कोई जिक्र नहीं किया था. इससे साफ है कि जुबिन को खुद भी ऐसी किसी प्लान के बारे में नहीं जानते थे. गरिमा ने आगे कहा, ‘वह आमतौर पर दिन में सोते थे, हो सकता है उन्हें जबरदस्ती ले जाया गया हो. वह दवा भी ले रहे थे – मुझे नहीं पता कि उन्हें दवा दी भी गई या नहीं.’
असम पुलिस ने की कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार
वहीं, असम सीआईडी की विशेष जांच टीम (SIT) भी इस मामले की जांच कर रही है. अब तक पुलिस ने मामले से जुड़े कई लोगों से पूछताछ की है और चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें सिंगर के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा, फेस्टिवल आयोजक श्यामकानू महंत, संगीतकार शेखरज्योति गोस्वामी और सिंगर अमृतप्रभा महंत शामिल हैं.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh
First Published :
October 03, 2025, 12:42 IST











