Innovation : लर्निंग के इस स्पेशल तरीके से लॉकडाउन में छोटे शहरों के डेढ़ करोड़ छात्रों को मिला फायदा

Last Updated:April 06, 2021, 19:48 IST

कॉन्वेजीनियस ने इनोवेशन (Innovation) कर सस्ते और रिमोट एरिया के लिए चैट-बेस्ड लर्निंग प्लेटफॉर्म (Chat-based learning platform) बनाया. 10 भाषाओं में व्हाट्सएप लर्निंग सेशन (Whatsapp learning session) के जरिए प्रति सप्ताह 80 लाख विद्यार्थियों को फायदा हो रहा है.

UP Education News: यूपी में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में फीस बढ़ोतरी पर लगाई गई रोक.नई दिल्ली. महामारी की वजह से पूरे साल स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई नहीं हो पाई. ज्यादातर ऑनलाइन शिक्षा के जरिए छात्रों को पढ़ाया गया. लेकिन छोटे शहरों यानी टियर-टू व थ्री में डिवाइस से लेकर कई तरह की समस्या थी. इसे देखते हुए ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफार्म कॉन्वेजीनियस ने नया इनोवेशन किया.
दूसरे एडटेक से हटकर कॉन्वेजीनियस ने अपने मौजूदा सॉल्युशन को पैरेंट-बेस्ड ऑफरिंग में बदलने का फैसला किया, जिससे टैबलेट-बेस्ड लर्निंग को व्हाट्सएप पर ले जाया गया. इससे वायरस के फैलने के दौरान भी घर से फोन के जरिए चैट-बेस्ड टीचिंग से छात्र सीख सकते थे. इसके जरिए कॉन्वेजीनियस ने महज 11 महीने में डेढ़ करोड़ से ज्यादा छात्रों को एजुकेशन दी.
यह भी पढें : Success Story : लॉकडाउन में सांसद ने नौकरी से निकाला तो राजमा-चावल ने बदल दी इस कपल की जिंदगी

एडटेक प्लेटफॉर्म के आउटरीच को बढ़ावा दिया
कॉन्वेजीनियस में वीपी-ऑपरेशंस विप्रव चौधरी बताते हैं कि कोविड-19 के दौरान, डिजिटल उपकरणों की उपलब्धिता भारत में ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों के छात्रों के लिए शिक्षा में एक बड़ी अड़चन थी. उन्होंने कहा, महामारी के कारण होने वाले टेक्नोलॉजिकल शिफ्ट की पृष्ठभूमि में सोशल एंटरप्राइज

टेक्नोलॉजी बदलाव से इस तरह से छात्रों को हुई सुविधा
कॉन्वेजीनियस टीम ने अपने सॉल्युशन में व्हाट्सएप एपीआई को एकीकृत कर और घर से पढ़ाई करने वाले छात्रों को सूचना और सामग्री की छोटी-छोटी जानकारी देने के लिए मैसेंजर फ़ंक्शन का उपयोग करके लर्निंग के चैटबॉट-बेस्ड मॉडल को अपनाया. यह मॉडल वायरस के प्रकोप से सामने आई डिवाइस (टैबलेट / पीसी) असमानता से प्रेरित था. साथ ही सभी सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि के भारतीय घरों में व्हाट्सएप की आश्चर्यजनक सर्वव्यापकता थी. इस ऐप के सुपर-फ्रेंडली इंटरफेस ने आगे चलकर छात्रों को क्वारेंटाइन रहकर पढ़ाई करने और उनके अभिभावकों को अपने बच्चों की लर्निंग प्रोग्रेस पर नजर रखने और उसमें भाग लेने के लिए आदर्श सॉल्युशन बनाया. मई 2020 में चैट-बेस्ड टीचिंग और लर्निंग प्लेटफॉर्म के लॉन्च के बाद से कॉन्वेजीनियस अब 10 भाषाओं के साथ 1.5 करोड़ छात्रों तक पहुंच गया है, जिसमें व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म के माध्यम से लर्निंग सत्र 98% पूरा होने की साप्ताहिक दर तक पहुंच रहे हैं.

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

April 06, 2021, 18:56 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति