Last Updated:March 11, 2026, 09:27 IST
Meerut News: मेरठ के जेलचुंगी स्थित केनरा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में युवाओं को 20 से अधिक प्रकार के कोर्स में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. संस्थान के डायरेक्टर विवेक कुमार सुकर्शन के अनुसार यहां ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर, डेयरी फार्मिंग, मशरूम कल्टीवेशन और फास्ट फूड ट्रेनिंग जैसे कई कोर्स कराए जाते हैं. प्रशिक्षण के दौरान नाश्ता, भोजन, चाय, ड्रेस और स्टडी मटेरियल भी दिया जाता है. ट्रेनिंग पूरी करने के बाद युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने में भी मदद मिलती है.
मेरठ: जो भी युवा बिजनेस के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं. इसलिए बिजनेस से संबंधित विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग कोर्स करना चाहते हैं. लेकिन बेहतर संस्थान नहीं मिल पा रहा है. तो ऐसे सभी युवाओं के लिए मेरठ के जेलचुंगी स्थित केनरा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बेहद अच्छा साबित हो सकता है. जहां एक नहीं बल्कि 20 से अधिक प्रकार के विभिन्न कोर्स में युवाओं को नि:शुल्क अध्ययन कराया जा रहा है. ऐसे में लोकल-18 की टीम द्वारा भी संस्थान के डायरेक्टर विवेक कुमार सुकर्शन से खास बातचीत की गई.
20 से अधिक प्रकार के कोर्स में मिलता है निशुल्क प्रशिक्षण
लोकल-18 की टीम से खास बातचीत करते हुए विवेक सुकर्शन ने बताया कि संस्थान में खास तौर पर ग्रामीण परिक्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले युवाओं को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है. इसमें पुरुष, महिलाएं दोनों ही शामिल हैं. उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, जनरल डीपी, सॉफ्ट टॉयज, मशरूम कल्टीवेशन, सीसीटीवी कैमरा सुरक्षा अलार्म और मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर एवं फास्ट फूड ट्रेनिंग, होममेड अगरबत्ती मेकिंग, फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी सहित अन्य प्रकार के कोर्स शामिल है. जिसमें सबसे ज्यादा डिमांड में फ्रिज एसी रिपेयरिंग, डेयरी फार्मिंग, ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट, कंप्यूटर हार्डवेयर, एंड के साथ मोबाइल रिपेयरिंग रहती हैं. उन्होंने बताया कि उनके लिए अलग-अलग बैंच निर्धारित किए गए हैं. जिसमें की सबसे कम दिनों का बैंच की अगर बात की जाए तो वह जनरल डीपी का रहता है जिसमें मात्र 6 दिन ही ट्रेनिंग दी जाती है. सबसे अधिकतम 45 दिन की कंप्यूटर हार्डवेयर कोर्स की ट्रेनिंग रहती है. ऐसे में युवा संस्थान में संपर्क करते हुए अलग-अलग बैंच में प्रशिक्षण हासिल कर सकते हैं.
यह भी है महत्वपूर्ण
उन्होंने बताया कि यहां पर ट्रेनिंग करने के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक युवाओं को अध्ययन करना होता है. इस दौरान सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और शाम की चाय के साथ ही संबंधित ट्रेंनिग मटेरियल एवं ड्रेस भी संस्थान द्वारा ही युवाओं को उपलब्ध कराई जाती है. इसी के साथ जो भी युवा अपने स्टार्टअप की शुरुआत करते हैं. ऐसे सभी युवाओं की हर तरह से मदद करते हुए 2 साल तक उनका फॉलो भी किया जाता है. ताकि वह बिजनेस में बेहतर कर सके. इतना ही नहीं उन्होंने बताया कि इसके लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की स्कीम संचालित की जाती है. उनमें भी युवाओं को प्राथमिकता पर लोन सब्सिडी के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाता है.
बताते चलें कि संस्थान से अध्ययन करने वाले काफी युवाओं ने खुद का स्टार्टअप को शुरू करते हुए काफी बेहतर किया है. ऐसे में आप भी अधिक जानकारी के लिए संबंधित संस्थान में संपर्क कर सकते हैं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Meerut,Meerut,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 09:27 IST









