Last Updated:October 03, 2025, 15:42 IST
सिंगर बी प्राक ने इंद्रेश महाराज संग चंडीगढ़ में कथा में भाग लिया. सिंगर इस दौरान भक्ति रास में डूबे दिखे. उन्होंने इंद्रेश महाराज संग डांडिया खेला और वो कृष्ण भक्ति में लीन दिखे.
ख़बरें फटाफट
सिंगर ने इंद्रेश महाराज के साथ डांडिया खेला.
नई दिल्ली. पंजाबी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में अपनी आवाज से फैंस का दिल जीतने वाले सिंगर बी प्राक का काफी समय से झुकाव अध्यात्म की तरफ है. सिंगर को कथावाचक इंद्रेश महाराज, प्रेमानंद महाराज और वृंदावन में समय बिताते हुए देखा जाता है. अब सिंगर को भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन देखा गया. इतना ही नहीं, सिंगर ने कथावाचक इंद्रेश महाराज के साथ डांडिया भी खेला. सिंगर बी प्राक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना ‘स्टोरी सेक्शन’ अपडेट किया है, जिसमें वे इंद्रेश महाराज के साथ भक्ति के रस में डूबे दिख रहे हैं.
कथा का आयोजन चंडीगढ़ में हुआ, जहां स्टेज पर सिंगर और इंद्रेश महाराज हाथ में डांडिया लेकर ‘बरसाने की छोरी’ गाने पर भक्तों के साथ थिरक रहे हैं. वीडियो में इंद्रेश महाराज गाना भी गा रहे हैं और भक्त उनके साथ ‘राधा रानी’ के जयकारे लगा रहे हैं. सिंगर ने कैप्शन में लिखा, “ये दिव्य क्षण हमेशा मेरे दिल पर अंकित रहेंगे, जिंदगी का सबसे बेहतरीन अनुभव महसूस किया है.
देखें वीडियो
View this post on Instagram
बी प्राक ने इंद्रेश महाराज के साथ डांडिया खेला
बता दें कि सिंगर बी प्राक और इंद्रेश महाराज ने एक साथ कई गाने किए हैं, जिनमें ‘राधा गोरी-गोरी’, ‘प्यारो वृंदावन’, और ‘राधिका दुलारी’ शामिल हैं. ये सभी गाने भक्तों के बीच लोकप्रिय हैं. सिंगर ने खुद मीडिया के सामने इस बात का जिक्र किया है कि साल 2020 और 2021 में उन्होंने कई अपनों को खोया और उस दुख से उबरने के लिए मथुरा-वृंदावन आना शुरू किया. उन्होंने कहा, ‘संतों से बात हुई और तब जाकर मैं भगवान के असली खेल को समझ पाया.’
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 03, 2025, 15:42 IST











