‘महिला का दर्द छोटा पड़ गया, सत्ता बड़ी हो गई’, BJP ज्वाइन करते ही केजरीवाल के खिलाफ क्या बोलीं स्वाति मालीवाल? सुनाई अपने ‘दिल की बात’

Swati Maliwal joins BJP: आम आदमी पार्टी (AAP) को एक बड़ा झटका देते हुए स्वाति मालीवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ज्वाइन कर ली है। बीजेपी में शामिल होने के बाद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने केजरीवाल को ‘महिला विरोधी’ और ‘भ्रष्टाचार का प्रतीक’ करार दिया।

‘मेरे साथ हुई हिंसा, पार्टी ने आरोपी को बचाया’-  स्वाति

स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई कथित मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के घर पर उनके पीए द्वारा उन्हें बुरी तरह पीटा गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिंसा की बात तो मानी, लेकिन 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को संरक्षण देना शुरू कर दिया। स्वाति मालीवाल ने कहा कि, ‘उस समय मुझे अपनी शिकायत वापस लेने के लिए भारी दबाव में डाला गया, लेकिन मैं नहीं झुकी।’

स्वाति ने पंजाब सरकार पर उठाए सवाल

स्वाति मालीवाल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी तीखे हमले किए। उन्होंने दावा किया कि जिस व्यक्ति (बिभव कुमार) ने उन पर हमला किया था, उसे अब पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ‘चीफ एडवाइजर’ बनाया गया है। उन्होंने पंजाब को ‘पर्सनल एटीएम’ की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार, अवैध खनन और नशाखोरी चरम पर है।

बीजेपी में शामिल होने के कारणों पर खुलकर बोलते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा कि उनका यह फैसला किसी दबाव में नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में अटूट विश्वास के कारण है।  
स्वाति ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी द्वारा धारा 370 को हटाना और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसले देश के लिए ऐतिहासिक हैं। महिला आरक्षण बिल और तीन तलाक जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार ने महिलाओं को नया सम्मान दिया है। साथ ही अमित शाह ने देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत किया है और आतंकवाद पर नकेल कसी है।

आम आदमी पार्टी मूल विचारधारा से भटक गई- स्वाति

स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह अब बीजेपी के साथ जुड़कर पूरी निष्ठा से देश सेवा करेंगी। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है और अब वह ‘कट्टर ईमानदारी’ का दावा करने वाली पार्टी नहीं रही। स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ने और बीजेपी में शामिल होने के पीछे के मुख्य कारणों और अरविंद केजरीवाल पर लगाए गए उनके गंभीर आरोपों पर खुलकर बातें लिखी। 



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति