महिलाओं के लिए बेहतरीन मौका, यूपी में यहां फ्री में दी जा रही ट्रेनिंग, फटाफट करें आवेदन,

Last Updated:March 11, 2026, 10:30 IST

Sahranpur News: सहारनपुर में दि सहारनपुर सोशल वेलफेयर सोसायटी और PNB RSETI द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसमें अचार-मुरब्बा बनाना, सिलाई, फूड प्रोसेसिंग, कृषि और अन्य स्वरोजगार से जुड़े कोर्स शामिल हैं. प्रशिक्षण के बाद महिलाओं को सर्टिफिकेट भी दिया जाता है, जिससे वे सरकारी योजनाओं के तहत कम ब्याज पर लोन लेकर अपना व्यवसाय शुरू कर सकें. इच्छुक महिलाएं संस्थान से संपर्क कर प्रशिक्षण लेकर रोजगार शुरू कर सकती हैं.

सहारनपुर: आज के समय में महिलाएं पुरुष से कम नहीं हैं. अपना घर चलाने के साथ-साथ महिलाएं कुछ ऐसे काम भी कर रही हैं, जिससे घर चलाने में उनकी भागीदारी भी शामिल हो. उसी कड़ी को आगे बढाते हुए दि सहारनपुर सोशल वेलफेयर सोसायटी व PNB RSETI (पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के द्वारा लगातार महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण देकर उनको आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है.

देशभर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाकर महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है, लेकिन इन संस्थाओं के द्वारा महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को सशक्त बनाकर उनको रोजगार खोलने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इतना ही नहीं अगर कोई महिला किसी भी समय रोजगार से संबंधित प्रशिक्षण लेना चाहती है, तो वह दिए गए पते और मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रशिक्षण लेकर आत्मनिर्भर बन सकती है. इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ और 0% पर लोन भी उपलब्ध कराया जाएगा. प्रशिक्षण में फूड प्रशिक्षण, सिलाई प्रशिक्षण, वुड कार्विंग प्रशिक्षण, कृषि प्रशिक्षण, गाय पालन प्रशिक्षण, फिनायल प्रशिक्षण, धार्मिक सामग्री प्रशिक्षण, गुड़ प्रशिक्षण आदि विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण निशुल्क दिए जा रहे हैं, तो जो महिलाएं घर से बाहर निकलकर कुछ करना चाहती हैं, उनके लिए एक मंच सजाया गया है, जिससे वह बढ़-चढ़कर देश की प्रगति में अपनी भागीदारी दे सकें.

अचार और मुरब्बा बनाने का दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण

प्रशिक्षण देने वाले इंद्रपाल बताते हैं कि आज उनके द्वारा विभिन्न तरह के अचार मुरब्बा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है और वह समय-समय पर इस तरह के प्रशिक्षण देकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रहे हैं. प्रशिक्षण में किसी भी समय कोई भी महिला प्रशिक्षण लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के  माध्यम से अपना स्वयं का स्वरोजगार स्थापित कर सकती है.

ऐसे लें  निशुल्क प्रशिक्षण

PNB RSETI से अमित कुमार चौबे ने लोकल 18 से बात करते हुए बताया कि आज के प्रशिक्षण में जो ग्रामीण महिलाएं हैं हमारी उनको सशक्तिकरण की ओर ले जाना था. जैसे आज अचार मुरब्बा बनाने का प्रशिक्षण रखा गया था जिसमें विभिन्न तरह के अचार और मुरब्बा का प्रशिक्षण महिलाओं को दिया गया है साथ ही सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराए गए हैं इन सर्टिफिकेट के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उन महिलाओं को कम ब्याज पर लोन उपलब्ध कराया जाता है. साथ ही यहां पर ऐसे स्टॉल भी लगाए गए थे जो कि अपना खुद का स्टार्टअप खड़ा कर चुके हैं और अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ाने की प्रेरणा दे रहे हैं. अगर किसी महिलाओं को प्रशिक्षण लेना है तो यहां की संस्था और हमारे कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. साथ ही जो यह प्रशिक्षण कराया गया था माटकी झरौली प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया. महिलाएं माटकी झरौली संस्थान में जाकर अपना प्रशिक्षण के लिए नामांकन कर सकते हैं ओर दिए गए मोबाइल नंबर 7017260488 पर आप कॉल या फिर व्हाट्सएप कर सकते हैं.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Saharanpur,Saharanpur,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 10:28 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति