‘दिल्ली के बाद पंजाब की बारी, केजरीवाल की तानाशाही… ‘, राघव चड्ढा के BJP में आते ही CM रेखा गुप्ता ने कर दिया बड़ा ऐलान, AAP की बढ़ेगी टेंशन?

राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को ऐसा झटका दिया कि जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की होगी। कभी केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने AAP का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया। बात यहीं खत्म नहीं हुई। चड्ढा खुद तो गए अपने साथ दो तिहाई सांसदों को भी ले गए। AAP के 7 राज्यसभा सांसदों ने BJP का दामन लिया। अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस घटनाक्रम को अरविंद केजरीवाल की ‘तानाशाही पर सीधी चोट’ करार दिया है। साथ ही ‘अब दिल्ली के बाद पंजाब की बारी’ ये कहकर केजरीवाल की टेंशन और बढ़ा दी है।

AAP को शुक्रवार को उस समय बड़ा झटका लगा जब राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक समेत पार्टी के सात राज्यसभा सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी। इन सांसदों में हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल भी शामिल हैं। जैसे ही आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई राज्यसभा सदस्य पार्टी से अलग होकर BJP में शामिल हो गए, दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि ये आपकी तानाशाही पर सीधा वार है।

केजरीवाल की तानाशाही पर सीधा वार-रेखा गुप्ता

CM गुप्ता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी में अब कोई ऐसा नेता नहीं बचा है जो भ्रष्ट न हो रेखा गुप्ता ने अपने X पोस्ट में लिखा, AAP, जिसने क्रांति के नारे के साथ शुरुआत की थी, अब अविश्वास और अलगाव के कारण अपने अंत की ओर बढ़ रही है। आपकी पार्टी में अब कोई आम आदमी नहीं बचा है; सिर्फ भ्रष्ट लोग ही रह गए हैं। केजरीवाल जी, राज्यसभा के दो-तिहाई सांसदों का पार्टी छोड़ना आपकी तानाशाही पर सीधा वार है। दिल्ली के बाद, अब पंजाब की बारी है।”

दिल्ली के बाद, अब पंजाब की बारी-दिल्ली CM

सीएम रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि AAP पिछले साल दिल्ली की सत्ता बाहर हो गई थी और अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद वहां की सत्ता से भी बेदखल हो जाएगी। बता दें कि दिल्ली में पिछले साल फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने ‘आप’ को शिकस्त दी थी और 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की थी। पंजाब में अगले साल के शुरूआत में विधानसभा चुनाव होने हैं जहां फिलहाल ‘आप’ की सरकार है। अब देखना होगा कि केजरीवाल पंजाब में अपनी सत्ता बचा पाते हैं या नहीं?



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति