Last Updated:October 03, 2025, 17:46 IST
Yash Chopra’s Blosckbuster Movie: यश चोपड़ा भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके निर्देशन में बनी कई बॉलीवुड फिल्में हैं जिनके लिए लोग उन्हें आज भी याद करते हैं. इन्हीं फिल्मों में से एक है ‘वीर जारा’, जो 2004 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी. गौरतलब है कि इस फिल्म से यश ने सात साल के लंबे अंतराल के बाद निर्देशन में वापसी की थी.
नई दिल्ली. यश राज चोपड़ा न केवल एक फिल्म निर्देशक थे, बल्कि एक फिल्म निर्माता भी थे. अपनी फिल्म निर्माण और वितरण कंपनी यश राज फिल्म्स के तहत उन्होंने कई ब्लॉकबस्टर रोमांटिक फिल्में बनाईं, जो रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गईं. इनमें से एक थी ‘वीर जारा’.
‘वीर जारा’ साल 2004 में रिलीज हुई थी, जो एक रोमांटिक फिल्म थी. इसमें शाहरुख खान और प्रीति जिंटा दो प्रेमी जोड़ों की भूमिका में थे. वीर प्रताप सिंह एक भारतीय वायु सेना अधिकारी है और जारा हयात खान एक पाकिस्तानी राजनेता की बेटी है.
वीर को झूठे आरोपों में जेल में डाल दिया जाता है और 22 साल बाद, सामिया सिद्दीकी (रानी मुखर्जी) नाम की एक युवा पाकिस्तानी वकील उसका केस लड़ती है. फिल्म में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, दिव्या दत्ता, मनोज वाजपेयी, बोमन ईरानी, अनुपम खेर और किरण खेर सहायक भूमिकाओं में थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google
रिलीज होते ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी और यही वजह भी थी कि यह साल 2004 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी.
विकिपीडिया के अनुसार, यश चोपड़ा ने 7 साल के अंतराल के बाद फिल्म इंडस्ट्री में एक डायरेक्टर के रूप में वापसी की थी. दरअसल, साल 1997 में आई उनकी फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के बाद वह किसी भी स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं हो पा रहे थे.
इसी दौरान उनकी बेटे आदित्य चोपड़ा ने अपनी लिखी एक कहानी के कुछ दृश्य यश को सुनाए, जिसने यश चोपड़ा को आकर्षित किया और इसे निर्देशित करने के लिए उनकी रुचि जगाई. बता दें, पहले ‘वीर जारा’ का नाम ‘ये कहां आ गए हम’ था, जिसे रिलीज से पहले बदल दिया गया था.
बता दें, 13 अक्टूबर 2012 को यश चोपड़ा को डेंगू बुखार का पता चला और उन्हें मुंबई के बांद्रा स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 21 अक्टूबर को यश चोपड़ा का कई अंगों के काम करना बंद करने के बाद निधन हो गया था.
यश 80 वर्ष के थे, जब उनका निधन हुआ था. यश चोपड़ा का अंतिम संस्कार 22 अक्टूबर 2012 को पवन हंस श्मशान घाट पर हुआ. उनकी आखिरी फिल्म भी शाहरुख खान के साथ ‘जब तक है जान’ थी और ये भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 03, 2025, 17:46 IST










