प्रेग्नेंसी में पति यश की वजह से रोने को मजबूर निधि झा, आंख से बहे लबालब आंसू, दुखी मन से किया पिता को याद

Last Updated:October 03, 2025, 18:01 IST

टीवी और भोजपुरी एक्ट्रेस निधि झा दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. वह प्रेग्नेंट हैं. प्रेग्नेंसी एन्जॉय करने के बीच निधि ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह रही हैं. इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि उनके पति यश कुमार हैं. उन्होंने एक ऐसा गाना गाया, जिसे सुनकर बुरी तरह से रो पड़ीं. उनकी आंखो आंसुओं की धारा बहती दिख रही है.

ख़बरें फटाफट

निधि झा ने रोते हुए अपना वीडियो शेयर किया है.

मुंबई. टीवी और भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस निधि झा अपना फैमिली टाइम एंज्वॉय कर रही हैं. एक्ट्रेस एक बेटे की मां हैं और दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. निधि ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी, लेकिन अब वो अपने पति की वजह से रो रही हैं. एक्ट्रेस निधि झा ने अपने सोशल मीडिया पर रोते हुए वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वो खिड़की का सहारा लेकर रो रही हैं. एक्ट्रेस के चेहरे पर दर्द और आंखों में आंसू हैं.

एक्ट्रेस के रोने की वजह भी उनके पति हैं. दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने पति यश कुमार के गाने ‘बिटिया’ पर रील बनाई है, और गाने के साथ बिटिया के पराई होने के दर्द को भी बखूबी समझा है. इसी गाने पर एक्ट्रेस काफी इमोशनल हो गई हैं. ऐसा लग रहा है कि उन्हें पिता की याद सता रही है.

View this post on Instagram

यश कुमार ने खुद गाया है ‘बिटिया’ गाना

यश कुमार का गाना ‘बिटिया’ फिल्म ‘चाची नंबर-1’ का है. गाना 1 साल पहले रिलीज हुआ था. इस गाने को यश कुमार और खुशबू जैन ने गाया और लिरिक्स राजेश मिश्रा ने लिखे. गाने पर लगभग 90 लाख व्यूज आ चुके हैं. बात अगर फिल्म की करें तो फिल्म में यश कुमार के अलावा राधे कुमार, दिव्या शर्मा, अमित शुक्ला, बेबी दीक्षा मिश्रा, सी.पी. भट्ट, चंदन कुमार, रक्षा गुप्ता, नवशाद शेख, मनोज टाइगर और अनुप लोटा तिवारी जैसे स्टार्स हैं. यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है.

निधि झा ने नवरात्रि के पहले दिन की थी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

एक्ट्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी. उन्होंने अपनी कपल फोटो पोस्ट कर लिखा था, “नवरात्रि के शुभ अवसर पर आप सभी दोस्त, मित्र और हमारे सभी शुभचिंतकों को यह बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक और सदस्य बहुत जल्दी आने वाला है. आप सभी से निवेदन है कि अपने परिवार में आने वाले इस नए सदस्य को आशीर्वाद देकर हमें अनुग्रहित करें.”

About the Author

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

October 03, 2025, 18:01 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति