Last Updated:March 11, 2026, 11:17 IST
Ayodhya Ground Report: अयोध्या धाम में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और यहां के होटल-रेस्टोरेंट उनकी खान-पान की व्यवस्था का प्रमुख आधार है. लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई होटल संचालक अब भोजन बनाने में दिक्कत महसूस कर रहे है. व्यापारियों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को भी खाने-पीने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
अयोध्या: ईरान इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत देश के अलग-अलग हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है. इसी को लेकर रामनगरी अयोध्या में इन दिनों गैस सिलेंडर की भारी कमी देखने को मिल रही है, जिससे होटल और रेस्टोरेंट कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है. अयोध्या धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं, लेकिन गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने से कई होटल और रेस्टोरेंट संचालक परेशानी का सामना कर रहे हैं. हालात ऐसे हो गए है कि कुछ व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान अस्थायी रूप से बंद करने की नौबत आ रही है.
अयोध्या धाम में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है और यहां के होटल-रेस्टोरेंट उनकी खान-पान की व्यवस्था का प्रमुख आधार है. लेकिन गैस सिलेंडर की कमी के कारण कई होटल संचालक अब भोजन बनाने में दिक्कत महसूस कर रहे है. व्यापारियों का कहना है कि यदि यही स्थिति बनी रही तो आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं को भी खाने-पीने की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.
व्यापार पूरी तरह ठप होने की उम्मीद
होटल व्यापारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. गैस के लिए ऑर्डर दिया गया है, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि गैस न मिलने की वजह से व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है. अगर जल्द ही सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो व्यापार पूरी तरह ठप होने की स्थिति में पहुंच सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव, खासकर ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी संघर्ष का असर देश में गैस की सप्लाई पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है. ऐसे में व्यापारियों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है.
होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर
व्यापारी अमन गुप्ता ने बताया कि अयोध्या में गैस न मिलने के कारण कई दुकानें पहले ही बंद हो चुकी हैं जबकि कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कगार पर है. उन्होंने कहा कि उनकी दुकान पर बनने वाली फुली हुई रोटी श्रद्धालुओं के बीच काफी लोकप्रिय है. लेकिन गैस न मिलने की वजह से उसे बनाना मुश्किल हो गया है. व्यापारियों का कहना है कि अगर गैस की समस्या जल्द दूर नहीं हुई तो उन्हें मजबूरन पुरानी पद्धति अपनानी पड़ेगी.
गैस की आपूर्ति सामान्य कराई जाए
अब खाना बनाने के लिए फिर से कोयला, लकड़ी और भट्ठी का सहारा लेना पड़ेगा. उनका कहना है कि मौजूदा स्थिति व्यापार के लिए चिंता का विषय है. अयोध्या के व्यापारियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस की आपूर्ति जल्द से जल्द सामान्य कराई जाए, ताकि होटल-रेस्टोरेंट कारोबार और श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर कोई असर न पड़े.
About the Author
काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
First Published :
March 11, 2026, 11:17 IST











