कम लागत में शुरू करें मशरूम उत्पादन, हर महीने होगी अच्छी कमाई; जानें तरीका
कम लागत में शुरू करें मशरूम उत्पादन, हर महीने होगी अच्छी कमाई; जानें तरीका
Mushroom production Business: अगर आप कम लागत में कोई लाभदायक व्यवसाय शुरू करना चाहते है तो मशरूम उत्पादन एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आजकल सेहत के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण बाजार में मशरूम की मांग लगातार बढ़ रही है. आजमगढ़ के किसान रवि सिंह बताते है कि इस व्यवसाय को करीब 2 से 3 लाख रुपये की शुरुआती लागत से शुरू किया जा सकता है. मशरूम उत्पादन के लिए बंद कमरे या शेड की जरूरत होती है, जहां नमी और तापमान नियंत्रित रखा जा सके. इसके लिए कंपोस्ट मेन्योर (धान या गेहूं के भूसे से) मशरूम का बीज, स्प्रे पंप और प्लास्टिक बैग जैसी चीजों की आवश्यकता होती है. बीज मिलाने के बाद बैग को अंधेरे कमरे में रखकर नमी बनाए रखनी होती है. करीब 30 से 45 दिनों में मशरूम तैयार हो जाता है. बाजार में इसकी कीमत 300 से 400 रुपये प्रति किलो तक मिलती है, जिससे 50–60% तक मुनाफा संभव है.










