दूध में पड़ी मक्खी की तरह बाहर फेंक दिया… राजनीति के शिकार अभिमन्यू ईश्वरन
Last Updated:October 14, 2025, 18:45 IST
Ranji Trophy Abhimanyu Easwaran: इंग्लैंड के हालिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला. वह बुधवार से शुरू हो रहे रणजी सत्र में दूसरी बार बंगाल का नेतृत्व करेंगे.
ख़बरें फटाफट
कोलकाता: अभिमन्यू ईश्वरन को अपने टेस्ट डेब्यू के लिए और कितना इंतजार करना होगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है. बाएं हाथ के इस ओपनर को पहली बार 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए बतौर रिजर्व ओपनर चुना गया था. बाद में उन्हें 2021 और 2022 में इंग्लैंड और बांग्लादेश दौरे के लिए भी टेस्ट स्क्वॉड में रखा गया, वह इंग्लैंड भी गए थे, लेकिन अब तक अपना पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाए.
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उन्हें स्क्वॉड से ही बाहर कर दिया गया था. अब अभिमन्यू ईश्वरन का सारा फोकस बुधवार से ईडन गार्डंस में उत्तराखंड के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैच में बंगाल की कप्तानी करने पर है.
अभिमन्यू ईश्वरन इससे पहले 2019-20 में बंगाल की कप्तानी की थी तब टीम फाइनल में पहुंचने के बाद सौराष्ट्र से हार गई थी. उन्होंने कहा:
मुझे लगता है कि सबकी अपनी यात्रा होती है. इसलिए अभी मुझे लगता है कि हर किसी के जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. अभी वह बात (भारतीय टीम से बाहर होना) पीछे छूट गई है. मैं उसे बदल नहीं सकता. चयन एक ऐसी चीज है जो नियंत्रण में नहीं है इसलिए अब मेरा पूरा ध्यान रणजी ट्रॉफी पर है और मैं इस मैच के लिए बहुत उत्साहित और अत्यधिक प्रेरित हूं.
ईश्वरन ने मैच से पहले नेट सत्र में कड़ा अभ्यास किया. कप्तान के तौर पर अपने दूसरे कार्यकाल के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘हम इसे यथासंभव सरल रखने की कोशिश करते हैं. हम अच्छा संवाद रखने की कोशिश करते हैं. सभी खिलाड़ी अलग हैं. हम खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की कोशिश करते हैं.’
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 14, 2025, 18:45 IST










