नहीं की 1 भी फिल्म… फिर भी बॉलीवुड में सबसे रिच, शाहरुख खान से भी ज्यादा दौलतमंद, तिजोरी में बंद है इतना खजाना

Last Updated:October 05, 2025, 13:47 IST

Ronnie Screwvala Net Worth: हाल में ही हुरुन रिच लिस्ट सामने आई. जिसमें शाहरुख खान ने एक बार फिर बादशाहत हासिल की. वह देश के ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए. लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड में उनसे अमीर एक शख्स और है. जिनकी दौलत उनसे भी ज्यादा है. चलिए बताते हैं.

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने इस साल भी नया रिकॉर्ड बनाया. वह एक बार फिर देश के सबसे अमीर एक्टर बनने में कामयाब हुए. इस बार तो उन्होंने ग्लोबल स्टार्स को भी पछाड़ दिया. साथ ही पहली बार वह बिलेनियर क्लब में भी शामिल हुए. लेकिन एक दिलचस्प फैक्ट जानते हैं? शाहरुख खान नहीं बल्कि कोई और है जिसके पास है सबसे ज्यादा दौलत.

Hurun India Rich List के मुताबिक, शाहरुख खान इस बार 1.4 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर एक्टर बन गए. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान बॉलीवुड के सबसे अमीर शख्स नहीं है. उन्हें पीछे छोड़ने वाले कोई और हैं. वो शख्स, जिन्होंने न तो कभी एक्टिंग की है न ही डायरेक्शन.

हुरुन रिच लिस्ट 2025 और फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर अमीर शख्स रोनी स्क्रूवाला हैं. जो पेशे से एक प्रोड्यूसर और बिजनेसमैन हैं. उनकी कुल संपत्ति $1.5 बिलियन ( लगभग ₹13300 करोड़) है. मतलब ये कि वह शाहरुख खान (12490 करोड़ रुपये), करण जौहर (1880 करोड़ रुप) और अमिताभ बच्चन (1630 करोड़ रुपये) को भी पछाड़ देते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वैसे तो सभी जानते हैं कि YRF के आदित्य चोपड़ा और टी सीरीज वाले भूषण कुमार सक्सेसफुल फिल्म निर्माताओं में से एक हैं. मगर इन दोनों की नेटवर्ठ भी 8 हजार से 10 हजार करोड़ रपुये के बीच बताई जाती है. हुरुन रिच लिस्ट 2025 में इन दोनों का कोई जिक्र नहीं है. जबकि रोनी स्क्रूवाला कुल संपत्ति के मामले में उनसे आगे बताए जाते हैं.

कौन हैं रोनी स्क्रूवाला: भारत में केबल टीवी के पीछे जिनका नाम लिया जाता है वह रोनी स्क्रूवाला ही हैं. उन्होंने कभी करियर की शुरुआत टूथब्रश बनाने की कंपनी से की थी. फिर आगे चलकर केबल टीवी नेटरवर्क की स्थापना की. साल 199- में उन्होंने यूटीवी नाम से एक टीवी स्टूडियो बनाया. जिसे समय के साथ बदलकर एक फिल्म मेकिंग कंपनी बना दी.

रोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन तले लक्ष्य, स्वदेश, रंग दे बसंती, जोधा अकबर से लेकर फैशन जैसी चर्चित और हिट फिल्मों का निर्माण हुआ है.

साल 2012 में UTV को डिज्नी ने खरीद लिया और फिर रोनी स्क्रूवाला ने RSVP मूवीज बैनर की शुरुआत की. इस बैनर तले केदारनाथ, उरी और सैम बहादुर जैसी फिल्मों का निर्माण हुआ है.

हालांकि रोनी स्क्रूवाला की नेटवर्थ का एक बड़ा हिस्सा उनके बिजनेस इन्वेस्टमेंट से आता है. जिसमें ‘अपग्रेड’ और ‘यूनिलेजर’ प्रमुख हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 05, 2025, 13:47 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति