Last Updated:October 05, 2025, 14:32 IST
बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार में सलमान खान और एल्विश यादव ने कंटेस्टेंट्स को एंटीडोट एक्टिविटी के साथ चैलेंज दिया. उन्होंने सभी का जबरदस्त एंटरटेनमेंट किया. एल्विश की एंट्री के साथ कंटेस्टेंट्स के साथ दर्शकों का भी उत्साह बढ़ गया है.
ख़बरें फटाफट
नई दिल्ली. ‘बिग बॉस 19’ के ‘वीकेंड का वार’ में इस बार बॉलीवुड अभिनेता और होस्ट सलमान खान के साथ खास मेहमान के रूप में यूट्यूब स्टार एल्विश यादव नजर आएंगे. वह अपने अंदाज से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो कलर्स चैनल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें सलमान स्टेज पर एल्विश का गर्मजोशी से स्वागत करते हैं और कहते हैं, ‘एकदम सिस्टम हैंग कर देना.’
प्रोमो की शुरुआत सलमान खान द्वारा स्टेज पर एल्विश यादव का वेलकम करने से होती है. सलमान एल्विश को घर के अंदर भेजने से पहले उनसे कहते हैं, ‘जाओ, एकदम सिस्टम हैंग कर देना.’ एल्विश घर के अंदर जाते हैं और सबसे पहले प्रणित की टांग खींचते हैं. वह प्रणित से स्टोर रूम से जाकर कुछ सामान लाने को कहते हैं.
सामान में कई भरी हुई सिरिंज होती हैं. एक्टिविटी के बारे में बताते हुए एल्विश कहते हैं कि यह ‘एंटीडोट’ है और आपको बताना है उस कंटेस्टेंट का नाम जिसमें बहुत विष यानी जहर भरा हुआ है और आप उसका विष निकालना चाहते हो.
जीशान ने कुनिका को बताया मुद्दा
वीडियो में सबसे पहले जीशान कादरी को बुलाया जाता है और वह कुनिका सदानंद को एंटीडोट देते हुए कहते हैं कि अगर इस घर के भीतर 100 मुद्दे हैं ना, तो 95 में कुनिका जी हैं. यह सुनते ही बाकी घरवालों समेत कुनिका की भी हंसी छूट जाती है.
View this post on Instagram
इसके बाद नेहल और फिर अभिषेक की बारी आती है. अभिषेक बजाज कहते हैं कि विष की बात हो और फरहाना की बात ना हो, ऐसा हो ही नहीं सकता है. ये सुन फरहाना को लगता है कि अभिषेक उनको एंटीडोट देने वाले हैं और वह चलकर उनके पास आने लगती है. इस बीच अभिषेक उन्हें सरप्राइज करते हुए कहते हैं कि तेरा नाम लूंगा नहीं, वापस जा.
इसके बाद अमाल मलिक अशनूर कौर को ग्रुप की लीडर बताते हुए उन्हें एंटीडोट देते हैं. इस दौरान एल्विश कहते हुए सुनाई देते हैं, “इसको तो कितना ही एंटीडोट दे लो, खत्म ना होना है जहर.”
इसके बाद नेहल जीशान कादरी को एंटीडोट देती है और मृदुल तान्या मित्तल को एंटीडोट देते हैं. प्रणित मोरे बशीर को और फरहाना अभिषेक बजाज को एंटीडोट देती नजर आएंगी.
About the Author
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 05, 2025, 14:32 IST










