कभी थी 5000 सैलरी, आज है करोड़ों की कंपनी… ग्रेटर नोएडा के दो दोस्तों की कमाल की कहानी

Last Updated:March 12, 2026, 13:06 IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के निवासी शंकर प्रसाद झा और उनके दोस्त संदीप की कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ा सपना देखने की हिम्मत रखते हैं. दोनों इंजीनियर दोस्तों ने अपनी मेहनत, धैर्य और लगातार सीखने की आदत के बल पर एक ऐसी कंपनी खड़ी कर दी, जिसका आज टर्नओवर करोड़ों में है.

ग्रेटर नोएडा: दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है, जो घरवालों से भी ज्यादा अपना हो जाता है. जो बात माता-पिता से शेयर नहीं कर सकते वो अपने दोस्त से कर सकते हैं. बिना कुछ सोचे समझे हर बात बता सकते हैं. ऐसे ही ग्रेटर नोएडा वेस्ट के रहने वाले दो दोस्तों की आज हम सक्सेस स्टोरी आपको बताने जा रहे हैं. उन्होंने 5000 की सैलरी से शुरुआत की और आज करोड़ों की कंपनी खड़ी कर दी.

यह है वो दोस्त
नाम है- शंकर प्रसाद झा और उनके दोस्त संदीप. इनकी कहानी उन युवाओं के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़ा सपना देखने की हिम्मत रखते हैं. दोनों इंजीनियर दोस्तों ने अपनी मेहनत, धैर्य और लगातार सीखने की आदत के बल पर एक ऐसी कंपनी खड़ी कर दी, जिसका आज टर्नओवर करोड़ों में है और जिसमें 400 से ज्यादा लोग काम कर रहे हैं.

कब हुई मुलाकात?
शंकर प्रसाद झा ने बताया कि संदीप से उनकी मुलाकात उस समय हुई जब दोनों गुरुग्राम स्थित नीदरलैंड की कंपनी जीबीएम में काम करते थे. काम के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे बातचीत में यह बात सामने आई कि दोनों ही भविष्य में कुछ अपना करना चाहते हैं. दोनों का मानना था कि नौकरी से अनुभव तो मिलता है, लेकिन असली संतोष तब मिलेगा जब वे अपनी मेहनत से कुछ नया खड़ा करेंगे. दोनों का बैकग्राउंड बेहद साधारण था.

कितनी थी सैलरी?
संदीप ने अपनी पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की और पढ़ाई पूरी करने के बाद पहली नौकरी नेगारो कंपनी में की. उस समय उनकी पहली सैलरी मात्र 5000 रुपये थी. वहीं शंकर प्रसाद झा ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई एनआईटी जमशेदपुर से की. पढ़ाई के बाद उन्होंने भी अलग-अलग कंपनियों में काम करते हुए करीब 10 से 12 साल का अनुभव हासिल किया. नौकरी के दौरान दोनों ने काफी कुछ सीखा, मगर उनके मन में हमेशा यह विचार रहता था कि एक दिन वे अपना स्टार्टअप जरूर शुरू करेंगे. आखिरकार साल 2014 में दोनों ने इस दिशा में कदम बढ़ाने का फैसला किया. उस समय उन्होंने तय किया कि वे हर रविवार को मिलकर अपने बिजनेस आइडिया पर चर्चा करेंगे.

शुरुआत में वे ग्रेटर नोएडा के आसपास के फूड कोर्ट में बैठकर घंटों बात करते और भविष्य की योजनाएं बनाते थे. धीरे-धीरे इन चर्चाओं ने एक ठोस रूप लिया और उन्होंने Opstree नाम से अपनी कंपनी शुरू कर दी. शुरुआत बेहद छोटी थी. कंपनी में केवल एक कर्मचारी था और एक छोटा सा ऑफिस था. मगर, दोनों दोस्तों का विश्वास मजबूत था कि अगर वे लगातार मेहनत करते रहेंगे तो एक दिन यह कंपनी जरूर बड़ी बनेगी.

400 से ज्यादा कर्मचारी
शंकर प्रसाद झा बताते हैं कि जब उन्होंने Opstree शुरू करने का निर्णय लिया, तब से लेकर आज तक उन्होंने कभी अपने फैसले पर संदेह नहीं किया. वे लगातार इस बात पर ध्यान देते रहे कि कंपनी को कैसे बेहतर बनाया जाए और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं कैसे दी जाएं. Opstree मुख्य रूप से क्लाउड और DevOps से जुड़ी सेवाएं प्रदान करती है. क्लाउड टेक्नोलॉजी के तहत कंपनियां अपने कंप्यूटर सर्वर को अपने ऑफिस या घर में रखने के बजाय इंटरनेट के जरिए किराये पर सर्वर का इस्तेमाल करती हैं. इससे कंपनियों को अपने डेटा को सुरक्षित रखने और तकनीकी संसाधनों का बेहतर उपयोग करने में मदद मिलती है. कड़ी मेहनत और लगातार सीखने की आदत का ही परिणाम है कि आज Opstree एक सफल कंपनी बन चुकी है. कंपनी में 400 से ज्यादा कर्मचारी काम कर रहे हैं और इसका टर्नओवर करीब करोड़ों तक पहुंच चुका है.

झा और संदीप का मानना है कि सफलता रातों-रात नहीं मिलती. इसके लिए लंबे समय तक मेहनत, धैर्य और एक लक्ष्य पर लगातार काम करना जरूरी होता है. वे युवाओं को सलाह देते हैं कि अगर वे किसी क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, तो उन्हें एक ही दिशा में पूरी लगन से काम करना चाहिए और बार-बार अपना फोकस नहीं बदलना चाहिए.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

Location :

Greater Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 13:06 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति