घर के गार्डन को बनाना है हेल्दी और खूबसूरत, तो लगाएं मीठा करौंदा का पौधा

Last Updated:March 12, 2026, 13:06 IST

पर्यावरणविद् डॉक्टर कौशलेंद्र लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताते हैं कि जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है और जो क्षेत्र सूखे की कमी से जूझ रहे हैं उन क्षेत्रों में खेती करना लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यह पौधा कम पानी में भी अच्छा ग्रोथ करता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि रोपाई के 2-3 साल के भीतर यह फल देना शुरू कर देता है, जिससे किस

सुल्तानपुर: हर व्यक्ति चाहता है कि वह अपने घर के आसपास कुछ ऐसे पेड़-पौधे लगाए, जो उसके गार्डन को न सिर्फ खूबसूरत बनाएं बल्कि उनसे मिलने वाले फलों से उसका हेल्थ भी बेहतर रहे. ऐसे में आज हम एक ऐसे फल के बारे में बता रहे हैं, जो आमतौर पर खट्टा होता है और सेहत के लिए भी फायदेमंद है. जी हां, हम बात कर रहे हैं करौंदा की. यह एक ऐसा फल है जिसके पौधे कटीले होते हैं, पत्तियां छोटी होती हैं और सामान्य तौर पर करौंदा का फल खट्टा होता है. लेकिन आज हम एक ऐसे करौंदा के पौधे की गार्डनिंग टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिसका फल मीठा होता है. आइए जानते हैं कि किस तरह से मीठा करौंदा को अपने गार्डन में तैयार करें, ताकि पौधे को किसी प्रकार का नुकसान न हो और वह अच्छे तरीके से फल देना शुरू कर दे.

इन क्षेत्रों के लिए है फायदेमंद

पर्यावरणविद् डॉक्टर कौशलेंद्र ने लोकल 18 से बातचीत के दौरान बताया कि जिन क्षेत्रों में पानी की कमी है और जो इलाके सूखे की समस्या से जूझ रहे हैं, वहां करौंदा की खेती करना लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. यह पौधा कम पानी में भी अच्छी ग्रोथ करता है. इसकी सबसे खास बात यह है कि रोपाई के 2-3 साल के भीतर ही यह फल देना शुरू कर देता है, जिससे किसानों को अतिरिक्त आमदनी होने लगती है. अगर आप इसे अपने गार्डन में लगाते हैं तो यह एक बार लगाने पर कम से कम 10 से 12 साल तक फल देता रहता है. इसकी खास बात यह है कि यह अन्य करौंदा की तुलना में स्वाद में ज्यादा मीठा होता है.

इस तरह लगाएं पौधा

अगर आप भी मीठे करौंदे का पौधा लगाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले खेत में गड्ढे की खुदाई कर लें. पौधों के बीच लगभग 2 मीटर की दूरी रखें. वहीं, खेत के किनारे फेंसिंग के लिए इसे 1 से 1.5 मीटर की दूरी पर लगाना फायदेमंद रहता है. लेकिन मीठा करौंदा का पौधा लगाने से पहले मिट्टी की जांच जरूर कर लें. इससे यह पता चल जाता है कि उस मिट्टी में पौधा किस तरह से ग्रोथ करेगा और मिट्टी में मौजूद कमियों का समाधान भी किया जा सकता है.

इस तरह के पौधे जल्दी देते हैं फल

मीठा करौंदा का पौधा दो तरीकों से लगाया जाता है. पहला ग्राफ्टेड तरीका यानी कलम के जरिए और दूसरा सीधी बीज की बुवाई से. ग्राफ्टेड तरीके से लगाए गए पौधों में फल जल्दी आना शुरू हो जाते हैं, जबकि बीज से तैयार पौधों में फल आने में थोड़ा समय लगता है. ग्राफ्टेड पौधा एक पौधे से लगभग 20 से 25 किलो तक करौंदा का फल दे सकता है. यह गार्डन में लगाने के लिए एक बेहतर पौधा माना जाता है.

About the Author

Vivek Kumar

विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें

Location :

Sultanpur,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 13:06 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति