अविमुक्तेश्वरानंद मामला, आशुतोष ब्रह्मचारी ने HC में नहीं दिया जवाब, जानिए वजह

Last Updated:March 12, 2026, 14:09 IST

Swami Awimukteshwaranand Case: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद नंद की अग्रिम जमानत अर्जी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी को 12 मार्च तक जवाब और दस्तावेज करना था. लेकिन वे नहीं कर पाए. दरअसल, हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की अग्रिम जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए आदेश दिया था कि कोर्ट में सभी पक्षकारों को जवाब और दस्तावेज़ दाखिल करने हैं. आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा है कि सुरक्षा कारणों के चलते वह जवाब और दस्तावेज दाखिल नहीं कर सके. उन्होंने कहा है कि पुलिस और प्रशासन की ओर से आवश्यक सुरक्षा और संरक्षण उपलब्ध नहीं कराया गया. जिसके कारण हाईकोर्ट में उपस्थित होकर दस्तावेज़ साक्ष्य प्रस्तुत करना संभव नहीं हो पा रहा है.

ख़बरें फटाफट

आशुतोष ब्रह्मचारी और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद का मामला फिर पहुंचा हाई कोर्ट

प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका से जुड़े मामले में एक नया मोड़ आ गया है. शिकायतकर्ता आशुतोष ब्रह्मचारी ने निर्धारित समयसीमा 12 मार्च तक अपना जवाब और आवश्यक दस्तावेज अदालत में दाखिल नहीं किए हैं. उन्होंने सुरक्षा की कमी का हवाला देते हुए यह कदम नहीं उठाया.

झूंसी थाने में आशुतोष ब्रह्मचारी की शिकायत पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी. एफआईआर में दो नाबालिग बटुकों के साथ कथित यौन शोषण का आरोप लगाया गया है. इस एफआईआर के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की. 27 फरवरी को न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार सिन्हा की एकलपीठ ने याचिका पर सुनवाई की. अदालत ने आदेश आने तक स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी और उन्हें जांच में पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिया. साथ ही, सभी पक्षकारों- याचिकाकर्ता, राज्य सरकार और शिकायतकर्ता- को 12 मार्च तक लिखित सबमिशन दाखिल करने का आदेश दिया गया था.

आशुतोष ब्रह्मचारी का पक्ष

आज की तारीख तक आशुतोष ब्रह्मचारी ने हाईकोर्ट में अपना जवाब या कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया. उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन की ओर से उन्हें आवश्यक सुरक्षा और संरक्षण उपलब्ध नहीं कराया गया. सुरक्षा की कमी के कारण वे अदालत में उपस्थित होकर या दस्तावेज साक्ष्य दाखिल करने की स्थिति में नहीं हैं. उन्होंने कहा कि ट्रेन में हमला और धमकियों के चलते उनका विश्वास पुलिस व्यवस्था पर कम हो गया है, जिससे वे आगे की प्रक्रिया में भाग नहीं ले पा रहे. आशुतोष ब्रह्मचारी ने हाल ही में पॉक्सो कोर्ट में भी सुरक्षा की मांग की है, जिसकी सुनवाई 13 मार्च को निर्धारित है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Location :

Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 14:09 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति