Public opinion: आजमगढ़ में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी, ब्लैक में 3-4 हजार तक पहुंची कीमत

Last Updated:March 12, 2026, 14:07 IST

मिडिल ईस्ट में जारी जंग की आशंकाओं के बीच आजमगढ़ में गैस रिफिलिंग को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं, वहीं कई जगहों पर सिलेंडर ब्लैक में 3 से 4 हजार रुपये तक बिकने की बात सामने आ रही है, हालांकि एजेंसी संचालकों का कहना है कि फिलहाल गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

आजमगढ़. मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच ईंधन आपूर्ति का खतरा मंडराने लगा है, डीजल पेट्रोल के साथ-साथ एलपीजी और पीएनजी गैस की सप्लाई को लेकर भी लोग चिंतित नजर आ रहे हैं. वहीं इसे लेकर सरकार के द्वारा एसेंशियल कमोडिटीज एक्ट भी लागू किया गया है, नई गाइडलाइन के तहत गैस रिफिलिंग के लिए अब 25 दिन का समय तय किया गया है. इसी बीच जनता गैस रिफिलिंग को लेकर लगातार चिंतित नजर आ रही है और गैस एजेंसियों पर रिफिलिंग के लिए लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं. शहर में अपनी गैस की रिफिलिंग के लिए लोग सुबह से दोपहर और शाम तक अपनी पारी का इंतजार करते हुए लाइन में खड़े नजर आ रहे हैं.

लोगों का कहना है कि उन्हें गैस रिफिलिंग कराने में खास दिक्कतें झेलनी पड़ रही है, इसके लिए सुबह से एजेंसी पर आकर ही लंबी-लंबी लाइन लगानी पड़ रही हैं और अपने नंबर के लिए उन्हें लंबा इंतजार भी करना पड़ रहा है. कई लोगों का कहना है कि गैस रिफिलिंग के लिए एक हफ्ते 10 दिन पहले बुकिंग कराई गई थी और अब जाकर हमारा नंबर आ रहा है. हालांकि, वहीं कुछ ग्राहक ऐसे भी है जिन्होंने बताया कि उन्हें फिलहाल गैस रिफिलिंग में किसी भी प्रकार की समस्या देखने को नहीं मिल रही है. वही पासबुक की ईकेवाईसी की प्रक्रिया अनिवार्य हो जाने से लोगों में इसे लेकर एक विशेष संशय जरूर देखने को मिल रहा है.

ब्लैक में सिलेंडर तीन से चार हजार की कीमत में

आजमगढ़ शहर के रोडवेज समीप गैस एजेंसी में रिफिलिंग के लिए आए हुए बबलू ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उन्हें गैस सिलेंडर प्राप्त करने में काफी कठिनाई हो रही है, उन्होंने बताया कि वह सुबह 8:00 बजे से सिलेंडर के लिए एजेंसी पर आकर कतार में खड़े हुए हैं. लेकिन तकरीबन 12:00 बजे दोपहर तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका है. उन्होंने कहा कि पहले इस तरीके की कोई समस्या नहीं होती थी, सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो जाते थे सप्लाई वाले घर तक पहुंच जाते थे लेकिन पिछले कुछ दिनों से यह समस्या अधिक हो रही है.

वहीं अन्य उपभोक्ता दिव्यांश दुबे जो गैस रिफिलिंग के लिए लंबे समय से अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे, उन्होंने बताया कि वह तकरीबन सुबह 7:00 बजे से लाइन में खड़े हैं और अभी दोपहर 12:00 बजे तक उन्हें सिलेंडर नहीं मिल सका है, इसके अलावा उन्होंने बताया कि कई जगहों पर ब्लैक में सिलेंडर तीन से चार हजार की कीमत पर भी मिल रहे हैं. सिलेंडर भरने को लेकर गैस एजेंसियों पर लगातार लोग पैनिक होते हुए इकट्ठा होकर आ रहे हैं और अपनी बारी आने का लंबे समय तक इंतजार कर रहे हैं. जबकि इस विषय पर एजेंसी मालिकों का कहना है कि गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है, आगामी 15 से 20 दिनों तक गैस के पर्याप्त स्टॉक मौजूद है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें

Location :

Azamgarh,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 14:07 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति