सीएम योगी पहुंचेंगे श्यामी बिहार लाल के घर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 3 जनवरी को सुबह 10:30 बजे बरेली त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 10:50 पर विधायक स्वर्गीय श्याम बिहारी लाल के आवास पर पहुंचेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधायक श्याम बिहारी लाल को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. 11:20 पर वापस त्रिशूल एयरपोर्ट आएंगे. 11:25 पर बरेली से लखनऊ के लिए रवाना होंगे.
KGMU धर्मांतरण केस में आरोपी डॉक्टर पर 25000 रुपये का इनाम
केजीएमयू की महिला डॉक्टर के साथ रेप, धर्मांतरण के प्रयास के मामले में आरोपी डॉक्टर रमीज़ मलिक पर 25 हज़ार रुपए का ईनाम घोषित. डॉक्टर रमीज़ मलिक के खिलाफ़ कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है. डीसीपी वेस्ट लखनऊ विश्वजीत श्रीवास्तव की ओर से डॉक्टर रमीज की गिरफ्तारी पर ईनाम घोषित. डॉक्टर रमीज की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम बनाई गई. उत्तराखंड, बरेली और सुल्तानपुर में दबिश जारी. केजीएमयू की महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने रमीज़ पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप.
वंदेमातरम विवाद पर बोले ऊर्जा मंत्री
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि नवाबगंज में आयोजित कथा में पहुंचे थे शर्मा. कैसरगंज से भाजपा सांसद करन भूषण ने किया स्वागत. सदगुरु रीतेश्वर से नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने लिया आशीर्वाद. वन्दे मातरम के विरोध पर बोले मंत्री. उन्होंने कहा कि वंदेमातरम के विरोधियों को देश से निकालना चाहिए. राष्ट्रगान हमारी भौगोलिक सीमाओं का वर्णन करता है. राष्ट्रगीत मां भारती के वैभव और वात्सल्य का वर्णन करता है. इसकी जो भी शिकायत करता है, उसको देश के बाहर करना चाहिए. भारत में रहकर राष्ट्रगीत का सम्मान ना करना स्वीकार्य नहीं. ये हमारे देश की एकता और अखंडता के प्रतीक है.
ट्रैफिक पुलिस के एसीपी की तबीयत हुई खराब
गाजियाबाद जिले में ट्रैफिक पुलिस के एसीपी की तबियत ऑफिस में बिगड़ी. सूत्रों के अनुसार ऑफिस में हीटर जलाने से हुई तबीयत खराब. अस्पताल में कराया गया भर्ती.
वंदे भारत ट्रेन से टकराई मवेशी
सीतापुर में टला ट्रेन हादसा. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन से टकराया मवेशी. हादसे में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का अगला हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त. बीस मिनट तक रुकी रही वंदे भारत ट्रेन. हादसे के बाद ट्रेन यात्रियों में मचा हड़कंप. क्षतिग्रस्त हिस्से को बांधकर रवाना की गई ट्रेन. लखनऊ डाली गंज से सहारनपुर जा रही थी वंदे भारत ट्रेन. अटरिया थाना क्षेत्र में हुआ हादसा.
सोनभद्र में ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
सोनभद्र जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना. मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. चोपन थाना क्षेत्र रेलवे ट्रैक के पास मिला महिला का शव.
सीतापुर सड़क हादसे में जीजा साले की मौत
सीतापुर जिले में सड़क हादसे में जीजा साले की मौत. अज्ञात वाहन की बाइक में टक्कर लगने से हुआ हादसा. पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा. मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला.
चंदौली में डिलिवरी के बाद महिला की मौत
चंदौली जिले में राजकीय महिला चिकित्सालय मे प्रसूता की मौत के बाद हंगामा. प्रसव पीड़ा होने के बाद 32 वर्षीय महिला पीपी सेंटर में बच्चे को दिया जन्म. जन्म के उपरांत दर्द से कराह रही महिला की मौत. मौके पर मौजूद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल. मृतक महिला के छोटे-छोटे चार बच्चे. मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस स्थिति को संभाल जांच पड़ताल में जुटी. हरिशंकरपुर गांव निवासी इरशाद की पत्नी शब्बो 30 वर्ष प्रसव पीड़ा होने पर पहुंची थी पी सेंटर. सुबह सफलतापूर्वक बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की हुई मृत्यु
संभल में एक और बुल़डोजर एक्शन
संभल में एक और बुलडोजर एक्शन. तालाब की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए मकानों को बुलडोजर ने गिराया. तहसीलदार एवं सीओ की मौजूदगी में हुई कार्यवाही. संभल के गांव मातीपुर का मामला.
रोडवेज बस से असलहा की तस्करी
फर्रुखाबाद जिले में रोडवेज बस से अवैध असलह तस्करी. रोडवेज बस से अवैध असलाह के पार्सल बरामद. पुलिस ने हरदोई डिपो की रोडवेज बस से अवैध असलाह किए बरामद. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान रोडवेज बस से किए बरामद. हरदोई से दिल्ली जा रही थी सवारियां लेकर रोडवेज बस. पुलिस ने रोडवेज बस व चालक परिचालक सहित तीन को हिरासत में लिया. थाना राजेपुर क्षेत्र के डबरी तिराह का मामला
सीतापुर में सड़क चौड़ीकरण अभियान, रामकोट तिराहे पर चला बुलडोजर
सीतापुर जिले के रामकोट कस्बा तिराहे पर सड़क चौड़ीकरण और नाला निर्माण को लेकर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया. इस दौरान बुलडोजर की कार्रवाई में सड़क किनारे बने कई मकान और दुकानें तोड़ी गईं. अतिक्रमण के कारण तिराहे पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती थी, जिससे लोगों को काफी परेशानी होती थी. कार्रवाई के दौरान तहसील प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो. प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के बाद यातायात व्यवस्था सुचारु होगी और जाम से राहत मिलेगी.
महोबा में कड़ाके की ठंड, बर्फबारी का दिखा बुंदेलखंड में असर
अरुणाचल प्रदेश में हो रही बर्फबारी का असर बुंदेलखंड क्षेत्र में भी साफ नजर आ रहा है. महोबा में शीतलहर और सर्द हवाओं के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है. ठंड बढ़ने से नागरिक घरों में दुबकने को मजबूर हैं. पूरा शहर घने कोहरे की सफेद चादर में ढका हुआ है, जिससे विजुअलिटी बेहद कम हो गई है और सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई है. ठंड से राहत पाने के लिए लोग घरों के बाहर आग जलाकर खुद को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड बने रहने की संभावना जताई है.
महोबा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप
महोबा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मामना गांव में 25 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई. मृतका के परिजनों ने पति राहुल पर गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है. साथ ही ससुरालीजनों पर 50 हजार रुपये नगद और एक बाइक की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करने का आरोप भी लगाया गया है. परिजनों का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर हत्या की गई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
माघ मेले को 7 सेक्टरों में बसाया गया
माघ मेले के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है. मेला प्रशासन का अनुमान है कि माघ मेले के पहले स्नान पर्व पर 25 से 30 लाख श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे. इसके अलावा, माघ मेले की सुरक्षा को लेकर भी व्यापक तौर पर इंतजाम किए गए हैं. 800 हेक्टेयर में आयोजित किए जा रहे माघ मेले को 7 सेक्टरों में बसाया गया है. माघ मेले में 5000 से ज्यादा संस्थाएं और साधु संत बसाए गए हैं.
बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदकर शाहरूख खान गद्दारी साबित कर रहे: संगीत सोम
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनके द्वारा बांग्लादेश के एक क्रिकेट खिलाड़ी को खरीदे जाने का मामला. इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम का तीखा बयान सामने आया है.
संगीत सोम का कहना है कि जिस तरह बांग्लादेश में बलात्कार, हिंदुओं पर अत्याचार, व्यापारियों की हत्या और उनके व्यापार को जलाने जैसी घटनाएं हो रही हैं. ऐसे हालात में वहां के लोगों या खिलाड़ियों का समर्थन करना समझ से परे है. उनका आरोप है कि शाहरुख़ ख़ान जैसे लोग भारतीय खिलाड़ियों को खरीदने के बजाय बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी गद्दारी साबित कर रहे हैं.
परिवहन निगम की आय में 20% की गिरावट
गोरखपुर में पड़ रही कड़ाके की ठंड और कोहरे की वजह से यात्री आभाव में गोरखपुर परिक्षेत्र से परिवहन निगम की आय में 20% की गिरावट आई है. सामान्य दिनों में जहां प्रतिदिन एक करोड़ 10 लाख का आय हुआ करता था अब वह घटकर तकरीबन 82 से 85 लाख तक हो गई है. यात्री अभाव एवं कोहरे और ठंड की वजह से अर्ली मॉर्निंग एवं लेट नाइट में संचालित की जाने वाली लंबी दूरी की बसों का संचालन निरस्त कर दिया गया है.
गाजियाबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस
सर्दी का सितम दिल्ली एनसीआर सहित गाजियाबाद में लगातार जारी है. आज सुबह का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा. लोग ठंड से बचने के लिए जहां अलाव का सहारा ले रहे हैं, वहीं चाय की दुकान पर भी अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. तस्वीर गाजियाबाद के रेलवे स्टेशन की है.
धर्म परिवर्तन कराने के मामले में 4 को जेल
जौनपुर में लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. पुलिस ने अभियुक्तों के पास से धार्मिक ग्रंथ बाइबल पुस्तक, एक रजिस्टर, भजन माला व दो एंड्राइड मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है. गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र का मामला है.
Prayagraj News: प्रयागराज में दर्दनाक सड़क हादसा, 19 वर्षीय युवक की मौत
प्रयागराज के यमुनानगर अंतर्गत घूरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. बगबना गांव निवासी 19 वर्षीय दिनेश प्रजापति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई. दिनेश एक बाइक एजेंसी में काम करता था और काम निपटाकर पैदल सड़क पार कर रहा था, तभी शहर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया. हादसे के बाद परिजनों ने चक्का जाम कर हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश की जा रही है.
Kanpur News: उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत
जमीन विवाद में वर्ष 2007 में भाभी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई. कैदी पिछले एक महीने से कानपुर के लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मौत की सूचना मिलते ही जेल प्रशासन और परिजन अस्पताल पहुंचे. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. प्रशासन की ओर से मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है.
Crime News UP: शाहजहांपुर में 10 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
शाहजहांपुर में एसपी राजेश द्विवेदी के आदेश पर 10 इंस्पेक्टरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. राजेंद्र कुमार को थाना परौर और अवधेश कुमार सिंह को थाना कटरा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. शिवदीन को थाना कलान, जबकि प्रिंस शर्मा को जैतीपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है. गौरव त्यागी को पुलिस लाइन और जुगल किशोर पाल को तिलहर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है. राकेश कुमार को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन सेल और प्रभाष चंद्र को आईजीआरएस प्रभारी नियुक्त किया गया है. वहीं श्यामवीर सिंह को खुटार और अशोक कुमार सिंह को इंस्पेक्टर क्राइम बनाया गया है.
UP News: घर में आग लगने से 6 पशु झुलसे, शॉर्ट सर्किट की आशंका
बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव अटूटा में एक घर में अचानक आग लगने से छह पशु झुलस गए. आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. घटना के समय घर में बंधे पशु आग की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया. झुलसे पशुओं का इलाज पशु चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है.
Ballia News: नव वर्ष 2026 का पहला एनकाउंटर, 25 हजार का इनामिया गिरफ्तार
बलिया में नव वर्ष 2026 का पहला एनकाउंटर सामने आया है. नरही थाना क्षेत्र के करो रोड के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 हजार रुपये का इनामिया फजल घायल होकर गिरफ्तार किया गया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी. पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं. फजल लंबे समय से गौ तस्करी के मामलों में शामिल था और काफी समय से फरार चल रहा था. पुलिस को उसकी तलाश थी. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है.
Lucknow News: नए साल पर लखनऊ के पार्कों व स्मारकों में उमड़ा जनसैलाब
नए साल के मौके पर लखनऊ के पार्कों और स्मारकों में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. बसंतकुंज स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहली बार आमजन के लिए खोला गया, जहां शाम छह बजे तक 12,397 पर्यटकों ने भ्रमण कर महापुरुषों को नमन किया. 15 रुपये टिकट से 1.22 लाख रुपये की आय हुई. जनेश्वर मिश्र पार्क में रिकॉर्ड 41,442 लोग पहुंचे और 11.77 लाख रुपये की टिकट बिक्री हुई. अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, कांशीराम ग्रीन ईको गार्डेन, लोहिया पार्क व अन्य पार्कों में भी जबरदस्त भीड़ रही.
Source











