Last Updated:November 09, 2025, 09:42 IST
UP News: आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां गैंगरेप पीड़िता के साथ उसके ही वकील ने रेप कर दिया. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
गैंगरेप पीड़िता के साथ रेप.
आगरा: यूपी के आगरा से ऐसा केस सामने आया है कि अब किसी पर विश्वास करना बहुत मुश्किल हो जाएगा. एक गैंगरेप पीड़िता जो पहले से ही अपने न्याय के लिए भटक रही थी उसके साथ उसके ही वकील ने गंदा काम कर दिया. घटना नवनिर्मित थाना एकता क्षेत्र की है. गैंगरेप पीड़िता का केस लड़ रहे अधिवक्ता जितेंद्र धाकरे पर रेप का आरोप लगा है. फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
आरोप है कि अधिवक्ता धाकरे ने पीड़िता को केस के सिलसिले में बात करने के बहाने ताज रॉयल होटल बुलाया. कहा कि समझौते को लेकर एक योजना है. बेचारी पीड़िता भरोसा करके वकील के पास पहुंच गई. मगर, जैसे ही वो कमरे में पहुंची तो उसके साथ जबरदस्ती करने लगा. रेप के बाद डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
औरैया की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया अधिवक्ता जितेंद्र धाकरे उर्फ संतोष सिंह ने उसके साथ रेप किया है. 2022 में एत्मादपुर क्षेत्र में हुए गैंगरेप के मामले में अधिवक्ता जितेंद्र धाकरे केस की पैरवी कर रहे थे. गुरुवार को वह कोर्ट गई थी. वहां वकील जितेंद्र ने कहा कि मामले में समझौता कर दिया जाएगा. आरोपी जितेंद्र धाकरे ने उसे ताजगंज के होटल ताज रॉयल में कमरा नंबर 106 में ठहरा दिया था. इसके बाद आरोपी जितेंद्र अपने घर चला गया और फिर लौट के होटल आ गया. उसने कहा कि केस के सिलसिले में बात करनी है. पीड़िता ने होटल के कमरे का दरवाजा खोल दिया. अधिवक्ता ने मौका पाकर उसके साथ रेप किया.
अधिवक्ता को भेजा जेल
एसीपी पीयूष कांत राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी अधिवक्ता जितेंद्र धाकरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. शुक्रवार शाम को जब पुलिस पकड़ने गई तो अधिवक्ता ने छत से छलांग लगा दी. इससे उसके दोनों पैर टूट गए. घायल आरोपी को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर रिमांड पर लिया गया.
Location :
Agra,Uttar Pradesh
First Published :
November 09, 2025, 09:42 IST
Agra News: जिस वकील पर था गैंगरेप पीड़िता को भरोसा, उसी ने लूट ली आबरू











