Bareilly News: मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक से की शादी, धर्म बदलते ही बोली- ‘राधा-कृष्ण…’

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक मुस्लिम लड़की ने मुगल आक्रांताओं और इस्लाम धर्म की नीतियों के खिलाफ जाकर हिंदू धर्म अपनाया. लड़की का कहना है कि उसे भगवान कृष्ण और राधा रानी बहुत अच्छे लगते हैं. वह उनकी रोज पूजा करती है. वह शुरू से ही हिंदू सनातन धर्म अपना चाहती थी. उसकी तलाश पूरी हुई और अब अन्नू शर्मा बनकर बरेली के रहने वाले आदर्श शर्मा को अपना जीवनसाथी बना लिया. मंदिर में अग्नि को साक्षी मानकर साथ फेरे लेकर एक दूसरे के हमेशा-हमेशा के लिए हो गए.

मामला हाफिजगंज थाना का है. यहां के गांव लाड़पुर उस्मानपुर निवासी अनम अंसारी ने बताया कि उसकी मुलाकात कुछ महीने पहले सोशल मीडिया पर पीलीभीत के रहने वाले आदर्श शर्मा से हुई थी. पहले दोस्ती हुई और फिर दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. दोनों ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन परिवार वालों ने सख्त विरोध कर दिया. विरोध के बाद अनम ने घर छोड़ दिया और अपने प्रेमी आदर्श के पास चली गई.

शनिवार को दोनों ने बरेली के शिव मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह कर लिया. शादी से पहले अनम ने सनातन धर्म अपनाने का संकल्प लिया और नाम बदलकर अन्नू शर्मा रख लिया. उसका कहना है कि वह सनातन धर्म की परंपराओं के साथ जीवन बिताना चाहती हैं. हालांकि, उसने अपने घरवालों से जान का खतरा बताया. इसके लिए एसएसपी को पत्र देकर सुरक्षा की मांग की है.

उसने कहा, मैंने अपनी मर्जी से शादी की है, लेकिन मुझे डर है कि परिवार वाले हमें नुकसान पहुंचा सकते हैं. मेरा नाम पहले अनम अंसारी था. मैं मुसलमान परिवार से हूं, लेकिन मुझे हमेशा से भगवान कृष्ण और राधा रानी बहुत पसंद थे. मैं उनके जीवन और प्रेम से बहुत प्रेरित हुई हूं. जब मेरी दोस्ती आदर्श से हुई, तो हमने महसूस किया कि हमारा रिश्ता सच्चे प्यार पर आधारित है, न कि धर्म पर. हमने शादी करने का फैसला किया और मैंने अपनी मर्जी से सनातन धर्म अपना लिया.

उसने आगे कहा कि अब मेरा नाम अन्नू शर्मा है. मैं अब हिंदू धर्म की परंपराओं का पालन करूंगी, पूजा करूंगी और ऐसे ही जीवन बिताऊंगी. मैंने किसी के दबाव में नहीं, बल्कि अपने दिल की आवाज पर यह निर्णय लिया है. बस मुझे डर है कि मेरा परिवार इस बात को स्वीकार नहीं करेगा और नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए मैंने पुलिस से सुरक्षा मांगी है. मैं अब सिर्फ अपने पति के साथ शांति और सम्मान से रहना चाहती हूं.

हाफिजगंज पुलिस ने बताया कि युवती की ओर से सुरक्षा संबंधी शिकायती पत्र मिला है. जांच की जा रही है, जरूरत पड़ने पर सुरक्षा दी जाएगी.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति