मेरठ के बैट ने क्रिकेट जगत में बनाई पहचान, कोहली से धोनी तक सबको है पसंद; विदेशी खिलाड़ी भी देते हैं ऑर्डर

Last Updated:November 09, 2025, 10:38 IST

Specialties of Meerut bat: अनुज कुमार सिंघल ने बताया कि आईपीएल के दौरान भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी मेरठ के बने बैट से खेलते नजर आते हैं. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों द्वारा विशेषतौर पर कस्टमाइज बैट के ऑर्डर दिए जाते हैं, जो उनके अनुसार ही तैयार होते हैं. महेंद्र सिंह धोनी से लेकर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रिंकू सिंह, रविंद्र जडेजा सहित अनेक खिलाड़ी कई बार मेरठ की नामचीन कंपनियों में आकर अपने अनुसार बैट तैयार करवा चुके हैं.

Meerut Sports City: मेरठ स्पोर्ट्स सिटी के तौर पर विश्व में अपनी विशेष पहचान रखता है. राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के अधिकतर खिलाड़ी विभिन्न क्रिकेट मैचों में मेरठ में बने क्रिकेट बैट का उपयोग करते हैं. भले ही आईपीएल की शुरुआत में अभी समय हो, लेकिन फिर भी मेरठ स्पोर्ट्स सिटी में चहल-पहल बनी रहती है. इसी को लेकर लोकल 18 की टीम ने मेरठ सूरजकुंड स्पोर्ट्स गुड्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुज कुमार सिंघल से खास बातचीत की.

लोकल 18 से खास बातचीत में अनुज कुमार सिंघल ने बताया कि आईपीएल के दौरान भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ी भी मेरठ के बने बैट से खेलते नजर आते हैं. उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों द्वारा विशेषतौर पर कस्टमाइज बैट के ऑर्डर दिए जाते हैं, जो उनके अनुसार ही तैयार होते हैं. महेंद्र सिंह धोनी से लेकर विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, रिंकू सिंह, रविंद्र जडेजा सहित अनेक खिलाड़ी कई बार मेरठ की नामचीन कंपनियों में आकर अपने अनुसार बैट तैयार करवा चुके हैं.

कुशल कारीगर की विशेष पहचान
अनुज कुमार सिंघल ने बताया कि विभिन्न मैचों में खिलाड़ी इंग्लिश विलों से बने बैट का उपयोग करते हैं. उन्होंने कहा कि अन्य देशों में भी इससे क्रिकेट बैट तैयार किए जाते हैं, लेकिन मेरठ के कुशल कारीगरों की बदौलत मेरठ स्पोर्ट्स सिटी ने विश्व में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है. भले ही अब आधुनिक मशीनों का उपयोग होने लगा हो, लेकिन आज भी क्रिकेट बैट को कारीगर हाथ से फिनिशिंग करते हैं, जिससे यह बैट विश्व भर में काफी डिमांड में रहते हैं.

यहां से शुरू हुआ बैट का सफर
बताते चलें कि मेरठ में क्रिकेट बैट बनाने की शुरुआत से एक रोचक किस्सा जुड़ा है. देश आजाद होने के बाद जब बंटवारा हुआ था, तब पाकिस्तान में रहने वाले रिफ्यूजी परिवार मेरठ आ गए थे. वे क्रिकेट बैट सहित अन्य सामग्री बनाने में निपुण थे और उन्हें मेरठ के व्यापारियों ने काम दिया.

About the Author

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

Location :

Meerut,Uttar Pradesh

First Published :

November 09, 2025, 10:38 IST

homeuttar-pradesh

मेरठ के बैट ने क्रिकेट जगत में बनाई पहचान, कोहली से धोनी तक सबको है पसंद

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति