Tips And Tricks: सर्दियों में सांपों से बचाव का आसान तरीका, जानें घर को सुरक्षित रखने का सस्ता और असरदार उपाय

Last Updated:November 09, 2025, 11:18 IST

Best Ways To Keep Snakes Away From Your Home In Winter: सबसे पहले बात करते हैं सफाई की. सांप आमतौर पर ऐसी जगहों पर छिपते हैं जहां अंधेरा और नमी हो. इसलिए घर के आसपास पड़ी झाड़-झंखाड़, लकड़ी या ईंटों के ढेर को तुरंत हटा दें। बरामदे, छप्पर या बगीचे के कोनों की नियमित सफाई करें. कूड़े-कचरे का ढेर या जानवरों का चारा खुले में न रखें.

  सर्दियों का मौसम आते ही जैसे-जैसे तापमान गिरता है, वैसे-वैसे कई जीव-जंतु अपने ठिकाने बदल लेते हैं. इन्हीं में से एक है सांप, जो ठंड से बचने के लिए गर्म जगहों की तलाश में घरों, गोदामों या लकड़ी के ढेरों में छिप जाते हैं. ऐसे में ज़रूरी है कि हम कुछ सावधानियां बरतें ताकि ये खतरनाक जीव हमारे आस-पास न आएं.

सबसे पहले बात करते हैं सफाई की. सांप आमतौर पर ऐसी जगहों पर छिपते हैं जहां अंधेरा और नमी हो. इसलिए घर के आसपास पड़ी झाड़-झंखाड़, लकड़ी या ईंटों के ढेर को तुरंत हटा दें। बरामदे, छप्पर या बगीचे के कोनों की नियमित सफाई करें. कूड़े-कचरे का ढेर या जानवरों का चारा खुले में न रखें, क्योंकि ये जगह चूहों को आकर्षित करती हैं और सांप वहीं आते हैं जहां चूहे मौजूद हों.

अगर आप गांव या खेतों के पास रहते हैं, तो प्राकृतिक उपायों का इस्तेमाल बहुत कारगर हो सकता है. सांप तेज़ गंध से दूर भागते हैं, इसलिए नीम के पत्ते, लहसुन या कपूर का उपयोग करें. आप घर के कोनों में या दरवाजों के पास लहसुन की कलियां या कपूर रख सकते हैं. इसके अलावा, फिनाइल या डिटर्जेंट के घोल से फर्श पोछना भी सांपों को पास नहीं आने देता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

रात के समय बाहर निकलते वक्त टॉर्च का इस्तेमाल करें, खासकर खेतों, बगीचों या लकड़ी के ढेर के पास. बच्चों को भी यह सिखाएं कि वे किसी अंधेरी जगह पर हाथ या पैर न डालें. अगर कभी घर में सांप दिख जाए, तो उसे मारने की कोशिश न करें. तुरंत वन विभाग या स्थानीय सांप पकड़ने वाली टीम को सूचना दें. सांप पर्यावरण के लिए जरूरी हैं क्योंकि वे चूहों जैसे हानिकारक जीवों की संख्या को नियंत्रित करते हैं.

अगर आप गांव या खेतों के पास रहते हैं, तो प्राकृतिक उपायों का इस्तेमाल बहुत कारगर हो सकता है. सांप तेज़ गंध से दूर भागते हैं, इसलिए नीम के पत्ते, लहसुन या कपूर का उपयोग करें. आप घर के कोनों में या दरवाजों के पास लहसुन की कलियां या कपूर रख सकते हैं. इसके अलावा, फिनाइल या डिटर्जेंट के घोल से फर्श पोछना भी सांपों को पास नहीं आने देता.

कुल मिलाकर थोड़ी सी सावधानी, साफ-सफाई और जागरूकता से आप सर्दियों के मौसम में सांपों को घर से दूर रख सकते हैं और अपने परिवार को सुरक्षित बना सकते हैं. कुछ सांप बेहद ही जहरीला होते हैं. उनसे बचने के लिए ये तरीका है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 09, 2025, 11:18 IST

homelifestyle

सर्दियों में सांपों से बचाव का आसान तरीका,जानें घर को सुरक्षित रखने आसान तरीका

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति