UGC Net Success Story : सबसे कम उम्र में UGC NET पास करने वाले असितांग से जानें सफलता का फॉर्मूला

Last Updated:November 09, 2025, 11:18 IST

UGC Net Success Story : गाजीपुर के असितांग सिंह ने सिर्फ 20 साल की उम्र में अंग्रेजी विषय से UGC NET परीक्षा पास कर नया कीर्तिमान रचा था. उन्होंने साबित किया है कि अगर मेहनत लगातार और रणनीति सही हो, तो सफलता उम्र की मोहताज नहीं होती. आइए जानते हैं कि क्या है उनकी सफलता का फॉर्मूला.

गाजीपुर: पीजी कॉलेज के छात्र असितांग सिंह ने जुलाई 2025 में नया कीर्तिमान रचते हुए अंग्रेजी विषय में यूजीसी नेट (UGC NET) परीक्षा क्वालीफाई की थी. करीब 20 वर्ष की उम्र में यह उपलब्धि हासिल कर असितांग ने यह साबित किया है कि निरंतर मेहनत और समझदारी से की गई तैयारी सफलता की गारंटी होती है. गौरतलब है कि असितांग, गाजीपुर के कुर्था गांव के निवासी हैं. वर्तमान में असितांग पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विषय से परास्नातक के छात्र हैं. असितांग की इस उल्लेखनीय सफलता को देखते हुए जीवनोदय शिक्षा समिति, गाजीपुर ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है. समिति उन्हें ‘अनिल कुमार शर्मा बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड-2025’ से सम्मानित करेगी. यह पुरस्कार हर वर्ष शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले छात्रों को प्रदान किया जाता है.

जब असितांग से परीक्षा की तैयारी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि उन्होंने पिछले 10 वर्षों के PYQ (Previous Year Questions) का गहराई से अध्ययन किया था. असितांग के अनुसार, पहले पेपर में गणित पर विशेष ध्यान देना जरूरी है. उन्होंने कहा कि अगर कक्षा 10 तक की बेसिक मैथ्स जैसे अनुपात प्रतिशत, सिंपल और कंपाउंड इंटरेस्ट अच्छे से समझ ली जाएं, तो पहला पेपर बोनस मार्क्स दिलाने वाला साबित होता है.

कॉन्सेप्ट्स क्लियर करना जरूरी
असितांग ने आगे बताया कि इस साल के पेपर पैटर्न में लिटरेरी थ्योरी और क्रिटिसिज़्म पर अधिक फोकस देखा गया. साथ ही उन्होंने कहा कि इंडियन लिटरेचर भी परीक्षा में उतना ही अहम स्थान रखता है. वहीं ब्रिटिश लिटरेचर बहुत व्यापक है, लेकिन अगर उसे स्मार्टली पढ़ा जाए तो इसे आसानी से कवर किया जा सकता है. इंडियन लिटरेचर का सिलेबस बाकी विषयों की तरह फिक्स नहीं होता, इसलिए इसके कॉन्सेप्ट्स को क्लियर रखना बहुत जरूरी है.

4 महीने करें पढ़ाई पर फोकस
NET अभ्यर्थियों के लिए असितांग ने सलाह दी कि अगर कोई छात्र लगातार 4 से 6 महीने फोकस्ड होकर पढ़ाई करे और चारों प्रमुख सेक्शन पर रणनीतिक रूप से काम करे, तो NET परीक्षा को क्वालीफाई करना कठिन नहीं है. उन्होंने कहा कि यह परीक्षा प्रतिस्पर्धात्मक है, इसलिए सफलता के लिए मेहनत के साथ निरंतरता भी जरूरी है.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया फील्ड में 5 साल से अधिक समय से सक्रिय. वर्तमान में News-18 हिंदी में कार्यरत. 2020 के बिहार चुनाव से पत्रकारिता की शुरुआत की. फिर यूपी, उत्तराखंड, बिहार में रिपोर्टिंग के बाद अब डेस्क में काम करने का अनु…और पढ़ें

Location :

Ghazipur,Uttar Pradesh

First Published :

November 09, 2025, 11:18 IST

homecareer

सबसे कम उम्र में UGC NET पास करने वाले असितांग से जानें सफलता का फॉर्मूला

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति