6 अनाजों का ये जादुई मिश्रण! गायब का कर देगा डायबिटीज, हृदय रोग! बना देगा हड्डियों को फौलाद

Last Updated:January 02, 2026, 10:26 IST

Benefits Of Using Multigrain Flour : गेहूं, ज्वार, मक्का, चना, बाजरा और जई से बना यह 6 अनाजों का संतुलित मिश्रण फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स से भरपूर है. नियमित और संयमित सेवन से यह ब्लड शुगर व हृदय स्वास्थ्य को सपोर्ट करने के साथ हड्डियों की मजबूती में भी सहायक माना जाता है. यह मिश्रण पाचन तंत्र को दुरुस्त कर कैंसर रोधी गुणों के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.

शाहजहांपुर : साधारण गेहूं की रोटी के बजाय अब लोग स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होकर मल्टीग्रेन आटे को प्राथमिकता दे रहे हैं. गेहूं में मोटे अनाजों का मिश्रण न केवल स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को आवश्यक विटामिन और मिनरल्स की भरपूर खुराक भी देता है. मल्टीग्रेन आटा ‘पोषण का पावरहाउस’ है. इसमें मौजूद ज्वार, बाजरा और जई जैसे अनाज मधुमेह, हृदय रोग और मोटापे जैसी गंभीर समस्याओं से लड़ने में सक्षम हैं. यह आधुनिक जीवनशैली में खुद को फिट रखने का एक सरल और प्रभावी आयुर्वेदिक तरीका साबित हो रहा है.

गृह वैज्ञानिक डॉ. विद्या गुप्ता का कहना है कि मल्टीग्रेन आटा सामान्य आटे की तुलना में कहीं ज्यादा पौष्टिक है. इसमें फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन की प्रचुरता होती है. इसमें शामिल ज्वार हड्डियों को मजबूती देता है और इंसुलिन लेवल को नियंत्रित करता है. वहीं, बाजरा महिलाओं में खून की कमी दूर करने और वजन घटाने में सहायक है. जई का मिश्रण कोलेस्ट्रॉल कम कर दिल की सेहत सुधारता है और ब्लड प्रेशर को काबू में रखता है. यह मिश्रण पाचन तंत्र को दुरुस्त कर कैंसर रोधी गुणों के साथ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.

इस कॉम्बिनेशन का रखें ध्यान 
गेहूं 60%, ज्वार 10%, मक्का 10%, चना 10%, बाजरा 5% और जई 5% लेकर सबसे पहले सभी अनाजों को अच्छी तरह साफ कर लें ताकि धूल या कंकड़ न रहें. बताए गए प्रतिशत के अनुसार इन्हें आपस में मिला लें. इस मिश्रण को चक्की में थोड़ा दरदरा या जरूरत अनुसार पिसवा लें. इस आटे से बनी रोटियां न केवल सुपाच्य होती हैं, बल्कि लंबे समय तक ऊर्जा भी प्रदान करती हैं.

मल्टीग्रेन आटा के इस्तेमाल के नुकसान
मल्टीग्रेन आटा सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं. इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होने के कारण कमजोर पाचन वाले लोगों को गैस, पेट फूलना या अपच की समस्या हो सकती है. कई अनाजों के मिश्रण से एलर्जी हो सकती है. गलत अनुपात होने पर यह डायबिटीज के मरीजों में ब्लड शुगर बढ़ा सकता है. साथ ही, कुछ अनाजों में मौजूद फाइटिक एसिड आयरन और कैल्शियम के अवशोषण में बाधा डाल सकता है. बाजार में मिलने वाला मिलावटी या असंतुलित मल्टीग्रेन आटा लाभ की बजाय नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए सेवन सोच-समझकर करना चाहिए.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

Location :

Shahjahanpur,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 10:26 IST

homelifestyle

6 अनाजों का ये जादुई मिश्रण! गायब का कर देगा डायबिटीज, हृदय रोग!

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति