Last Updated:May 08, 2026, 17:44 IST
राम मंदिर में दर्शन के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. मौसम में बदलाव और बढ़ती भीड़ के चलते स्थानीय लोगों के साथ बाहरी श्रद्धालु भी इलाज के लिए श्री राम अस्पताल पहुंचते हैं. ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर सुविधा देने के लिए पाकशाला में हाईटेक रोटी मेकर मशीन लगाई है.
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में स्वास्थ्य सुविधाओं को हाईटेक बनाने की दिशा में योगी सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है. अब श्री राम अस्पताल में मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से अत्याधुनिक रोटी मेकर मशीन की शुरुआत की गई है. इस मशीन के जरिए कम समय में बड़ी संख्या में शुद्ध और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा.
राम मंदिर में दर्शन के लिए हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं. मौसम में बदलाव और बढ़ती भीड़ के चलते स्थानीय लोगों के साथ बाहरी श्रद्धालु भी इलाज के लिए श्री राम अस्पताल पहुंचते हैं. ऐसे में अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके तीमारदारों को बेहतर सुविधा देने के लिए पाकशाला में हाईटेक रोटी मेकर मशीन लगाई है.
इस मशीन की खासियत यह है कि यह मात्र एक घंटे में करीब 1500 रोटियां तैयार कर सकती है. इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके अटेंडेंट्स को समय पर शुद्ध, ताजा और सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जा सकेगा. पहले भोजन तैयार करने में काफी समय लगता था, लेकिन अब व्यवस्था और अधिक सुगम और प्रभावी हो जाएगी.
नगर निगम के महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा की श्री राम अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए बेहतर व्यवस्था की जा रही है. रोटी मेकर मशीन लगने से ज्यादा से ज्यादा लोगों को शुद्ध और सात्विक भोजन व्यवस्थित तरीके से मिल सकेगा.
रोटी मेकर मशीन का उद्घाटन महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया. इस दौरान श्री राम अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी वाईपी सिंह और अस्पताल के सीएमएस भी मौजूद रहे. अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी वाईपीसिंह ने कहा कि पहले भोजन बनाने में अधिक समय लगता था. विचार-विमर्श के बाद रोटी मेकर मशीन लगाई गई है. अब एक घंटे में लगभग 1500 रोटियां तैयार हो जाएंगी, जिससे मरीजों और तीमारदारों को जल्दी और बेहतर भोजन मिल सकेगा.
About the Author
Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh










