मोहम्मद शमी का करियर खत्म? टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो इस टीम से खेलेंगे

होमखेलक्रिकेट

मोहम्मद शमी का करियर खत्म? टीम इंडिया में नहीं मिली जगह तो इस टीम से खेलेंगे

Last Updated:October 08, 2025, 22:40 IST

Mohammed Shami: भारत के अनुबवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे. अब जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर मौका नहीं मिला है तो उन्होंने एकबार फिर से घरेलू क्रिकेट का रुख किया है.

ख़बरें फटाफट

मोहम्मद शमी

कोलकाता: लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन 15 अक्टूबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी 2025-26 सत्र में बंगाल की टीम की अगुवाई करेंगे. यह जानकारी बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने बुधवार को दी.

प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को उप कप्तान बनाया गया है जबकि मोहम्मद शमी और आकाश दीप की भारतीय तेज गेंदबाजी जोड़ी के शामिल होने से तेज गेंदबाज विभाग मजबूत हुआ है.

अनुष्तुप मजूमदार और सुदीप चटर्जी जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ युवा सुदीप कुमार घरामी बल्लेबाजी इकाई की रीढ़ होंगे. टीम में राहुल प्रसाद, सौरभ कुमार सिंह और विशाल भाटी जैसे उभरते हुए नाम भी शामिल हैं.

लक्ष्मी रतन शुक्ला मुख्य कोच बने रहेंगे जबकि अरूप भट्टाचार्य और शिव शंकर पॉल उनके सहायक होंगे. चरणजीत सिंह मथारू क्षेत्ररक्षण कोच होंगे.

बंगाल को एलीट ग्रुप सी में गुजरात, हरियाणा, सेना, रेलवे, त्रिपुरा, उत्तराखंड और असम के साथ रखा गया है. टीम अपने अभियान की शुरुआत 15 अक्टूबर को ईडन गार्डन्स में उत्तराखंड के खिलाफ करेगी जिसके बाद 25 अक्टूबर से गुजरात के खिलाफ एक और घरेलू मैच होगा.

आगामी रणजी ट्रॉफी में 38 टीम भाग लेंगी. एलीट डिवीजन (चार ग्रुप) में 32 और प्लेट डिवीजन में छह टीम हिस्सा लेंगी. प्रत्येक एलीट ग्रुप से शीर्ष दो टीम क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी जबकि चार प्लेट टीम अपने-अपने वर्ग में नॉकआउट में आगे बढ़ेंगी.

रणजी ट्रॉफी के लिए बंगाल का स्क्वॉड: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), अभिषेक पोरेल, सुदीप कुमार घरामी, अनुस्तुप मजूमदार, सुदीप चटर्जी, सुमंत गुप्ता, सौरभ कुमार सिंह, विशाल भाटी, मोहम्मद शमी, आकाश दीप, सूरज सिंधू जायसवाल, शाकिर हबीब गांधी, इशान पोरेल, काजी जुनैद सैफी, राहुल प्रसाद, सुमित मोहंता और विकास सिंह.

About the Author

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 08, 2025, 22:40 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति