होप-कैम्‍पबेल की शतकीय साझेदारी से फॉलोऑन के बाद संभला WI, अब भी 97 रन पीछे

नई दिल्ली. फॉलोऑन के बाद वेस्टइंडीज ने तीसरे दिन जुझारू प्रदर्शन करते हुए मुकाबले की दिशा बदल दी. शुरुआती दो विकेट जल्दी गिरने के बाद शाई होप और जॉन कैम्‍पबेल ने जिम्मेदारी संभाली और नाबाद 138 रनों की साझेदारी कर भारत की बढ़त को चुनौती दी. दोनों बल्लेबाजों ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन मिश्रण दिखाते हुए भारतीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ दी. कैम्‍पबेल 87 और होप 66 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं.

October 12, 202517:00 IST

IND vs WI Live Score: होप-कैम्‍पबेल के बीच नाबाद 138 रनों की साझेदारी, फॉलोऑन के बाद संभला वेस्‍टइंडीज, अब भी 97 रन पीछे

फॉलोऑन के बाद वेस्टइंडीज ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए तीसरे दिन का खेल खत्‍म होने तक अच्‍छी वापसी की. शाई होप और जॉन कैम्‍पबेल के बीच नाबाद 138 रनों की साझेदारी के दम पर मुकाबले में वेस्‍टइंडीज ने वापसी की. दोनों बल्लेबाजों ने न सिर्फ भारतीय गेंदबाजों को रोके रखा बल्कि समय-समय पर शॉट्स खेलते हुए रन भी जुटाए. होप 66 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कैम्‍पबेल 87 रन पर टिके हैं. दोनों ने शुरुआती झटकों के बाद टीम को स्थिरता दी और साझेदारी को मजबूती दी.

इससे पहले भारत ने कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज को पहली पारी में 248 रनों पर समेट दिया था. भारत ने फॉलोऑन लागू करते हुए शुरुआत में दो विकेट झटके, लेकिन उसके बाद होप-कैम्‍पबेल की जोड़ी दीवार बनकर खड़ी हो गई. दोनों ने भारतीय स्पिनरों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाया और लय बिठाई. दिन के अंत में वेस्टइंडीज अब भी 97 रन पीछे है, लेकिन टीम ने यह साबित कर दिया है कि जज्बा और धैर्य हो तो वापसी हमेशा संभव है. भारत को अब कल नई ऊर्जा के साथ मैदान में उतरना होगा.

October 12, 202516:13 IST

IND vs WI Live Score: होप-कैम्‍पबेल के बीच हुई 100 रन की साझेदारी, फॉलोऑन पर संभला वेस्‍टइंडीज

फॉलोऑन के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने वापसी करते हुए तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी पूरी कर ली है. शाई होप और जॉन कैम्‍पबेल की जोड़ी ने बेहद जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों को लंबे समय तक विकेट के लिए तरसा दिया. होप 46 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि कैम्‍पबेल 71 रन पर डटे हैं. दोनों ने शुरुआत में संभलकर खेलते हुए धीरे-धीरे पारी को मजबूत किया. वाशिंगटन सुंदर ने 12 ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया है. यह जोड़ी वेस्टइंडीज को संकट से उबारने का काम कर रही है.

October 12, 202515:32 IST

IND vs WI Live Score: होप-कैम्‍पबेल ने संभाली विंडीज की पारी, दो विकेट गंवाकर 100 रन पूरे

विंडीज ने फॉलोऑन के बाद अपनी दूसरी पारी में संभलकर बल्लेबाजी करते हुए 100 रन पूरे कर लिए हैं. सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्‍पबेल और कप्तान शाई होप ने धैर्य के साथ साझेदारी निभाई. दोनों बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों को सतर्क होकर खेल रहे हैं. कैम्‍पबेल 59 रन पर डटे हैं जबकि होप 33 रन बनाकर टिके हुए हैं. वाशिंगटन सुंदर ने अब तक कसी हुई गेंदबाजी की है, उन्होंने 9 ओवर में सिर्फ 33 रन देकर एक विकेट झटका है. विंडीज की उम्मीदें अब इसी जोड़ी पर टिकी हैं कि वे पारी को आगे ले जाकर भारत पर दबाव बना सकें.

October 12, 202515:05 IST

IND vs WI Live Score: कैंपबेल की तेज फिफ्टी

वेस्टइंडीज की टीम ने पहली बार इस दौरे पर भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ खुलकर शॉट्स लगाए हैं. टी ब्रेक के बाद मैदान पर उतरे ओपनर जॉन कैंपबेल ने धुंआधार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए फिफ्टी ठोक डाली. उन्होंने 59 बॉल का सामना करने के बाद 6 चौके और 2 छक्के की मदद से अपने पचास रन पूरे किए.

October 12, 202514:45 IST

IND vs WI Live Score: टी ब्रेक के बाद मैच शुरू

टी ब्रेक के बाद दिल्ली टेस्ट के तीसरे दिन के आखिरी सेशन का खेल शुरू हो चुका है. 14.3 ओवर में एलिस एथनेज का विकेट गिरने के बाद टी ब्रेक ले लिया गया था. वापस लौटने के बाद वाशिंगटन सुंदर की पहली बॉल पर शाई होप के खिलाफ कैच की जोरदार अपील हुई. फील्ड अंपायर ने इसे थर्ड अंपायर के पास रिव्यू के लिए भेजा. उन्होंने रिप्ले देखने के बाद होप को नॉट आउट करार दिया.

October 12, 202514:13 IST

IND vs WI Live Score: टी ब्रेक पर वेस्टइंडीज का स्कोर 35/2

फॉलोऑन खेलने पर मजबूर वेस्टइंडीज की टीम का दिल्ली की दूसरी पारी में भी हार बेहाल नजर आ रहा है. महज 35 रन के स्कोर पर टीम ने दो विकेट गंवा दिए हैं. तेगनारायण चंद्रपॉल को मोहम्मद सिराज ने 10 रन के स्कोर पर आउट कर वापस भेजा तो एलिस एथनेज को वाशिंगटन सुंदर ने महज 7 रन पर क्लीन बोल्ड कर दिया. टी ब्रेक पर जाने के वक्त टीम का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 35 रन था.

October 12, 202513:46 IST

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का पहला विकेट गिरा, चंद्रपॉल 10 रन बनाकर आउट

IND vs WI Live Score:  तेगनारायण चंद्रपॉल को शुभमन गिल के हाथों कैच कराकर मोहम्मद सिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई. चंद्रपॉल 10 रन बनाकर आउट हुए. वेस्टइंडीज का पहला विकेट 17 के स्कोर पर गिरा.

October 12, 202513:29 IST

IND vs WI Live Score: फॉलोऑन खेलते हुए वेस्टइंडीज की धीमी शुरुआत

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में धीमी शुरुआत की है.  जॉन कैंपबेल और तेगनारायण चंद्रपॉल की जोड़ी मोर्चे पर है. विंडीज ने 5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 14 रन बनाए हैं.

October 12, 202513:04 IST

IND vs WI Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को दिया फॉलोऑन

IND vs WI Live Score: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को फॉलोऑन खेलने पर मजबूर किया है.  भारत के पहली पारी में बनाए गए 518 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 248 रन पर ढेर हो गई. कुलदीप यादव ने 82 रन देकर सबसे अधिक 5 विकेट चटकाए.

October 12, 202513:00 IST

IND vs WI Live Score: विंडीज की पहली पारी 248 पर सिमटी

IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव के 5 विकेट हॉल की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज की पहली पारी 248 रन पर समेट दी. टीम इंडयिा को पहली पारी में 270 रन की लीड मिली है.

October 12, 202512:52 IST

IND vs WI Live Score: विंडीज का स्कोर 250 के करीब

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज ने भारत की 518 रन के जवाब में पहली पारी में 248 रन बना लिए हैं. लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने 9 विकेट गंवा दिए हैं. विंडीज की आखिरी जोड़ी क्रीज पर है.

October 12, 202512:17 IST

IND vs WI Live Score: लंच ब्रेक के बाद बुमराह को मिला पहला विकेट, स्कोर 221/9

IND vs WI Live Score: जसप्रीत बुमराह ने खारी पियरे को आउट कर वेस्टइंडीज को नौवां झटका दिया.पियरे को बुमराह ने क्लीन बोल्ड किया. पियरे 46 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए. बुमराह अपना 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं.

October 12, 202511:47 IST

IND vs WI Live Score: लंच ब्रेक पर विंडीज का स्कोर 217/8

IND vs WI Live Score: भारत ने दूसरे और अंतिम टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को वेस्टइंडीज की पहली पारी में लंच ब्रेक तक 217 रन पर आठ विकेट चटका लिए. भारत के पास अब भी 301 रन की बढ़त है जबकि वेस्टइंडीज के दो विकेट बचे हैं. लंच के लिए खेल रोके जाते समय खारे पियरे और एंडरसन फिलिप्स 19-19 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है. दोनों ने नौवें विकेट के लिए अब तक 42 रन की अटूट साझेदारी कर ली है. भारत ने इस सत्र में चार विकेट चटकाये है. इसमें तीन विकेट कुलदीप यादव ने लिये जबकि एक सफलता मोहम्मद सिराज के नाम रही.

October 12, 202511:22 IST

IND vs WI Live Score: भारत को नौवें विकेट की तलाश

IND vs WI Live Score: भारतीय टीम को नौवें विकेट की तलाश है. विंडीज के पहली पारी में 8 विकेट पर 209 रन बन गए हैं. खारी पियने और एंडरसन फिलिप क्रीज पर हैं. दोनों बल्लेबाज रन बना रहे हैं.

October 12, 202510:38 IST

IND vs WI Live Score: वेस्टइंडीज का आठवां विकेट गिरा, स्कोर 175/8

IND vs WI Live Score: भारतीय गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज के बल्लेबाज बेबस नजर आ रहे हैं. वेस्टइंडीज की टीम ने 175 के स्कोर पर अपने 8 विकेट गंवा दिए हैं.  मोहम्मद सिराज ने जोमेल वॉरिकन को बोल्ड कर वेस्टइंडीज को आठवां झटका दिया. जोमेल पांच गेंदों पर एक रन बना सके.

October 12, 202510:31 IST

IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव की फिरकी की का चला जादू, विंडीज का सातवां विकेट गिरा

IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव की फिरकी जादू कोटला ग्राउंड पर दिख रहा है. दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन कुलदीप ने एक घंटे के खेल में विंडीज के 3 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है. विंडीज ने 174 के स्कोर पर अपने 7 विकेट गंवा दिए हैं. कुलदीप यादव 4 विकेट ले चुके हैं.

October 12, 202510:14 IST

IND vs WI Live Score: कुलदीप का कहर, विंडीज ने छठा विकेट गंवाया

IND vs WI Live Score: कुलदीप यादव ने झटके पर झटका देकर वेस्टइंडीज को मुश्किल में डाल दिया है. कुलदीप ने होप के बाद तेविन इमलाच को भी पवेलियन भेजकर विंडीज को छठा झटका दिया. इमलाच 67 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए.

October 12, 202509:59 IST

IND vs WI Live Score: कुलदीप ने होप को भेजा पवेलियन, विंडीज का स्कोर 156/5

IND vs WI Live Score:  कुलदीप यादव ने शाई होप को क्लीन बोल्ड कर भारत को पांचवीं सफलता दिलाई. विंडीज की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है. होप 57 गेंदों पर 56 रन बनाकर आउट हुए. विंडीज को पांचवां झटका 156 के स्कोर पर लगा.

October 12, 202509:33 IST

IND vs WI Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू, कुलदीप ने की बॉलिंग की शुरुआत

IND vs WI Live Score: भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत कुलदीप यादव करने आए हैं. कप्तान शुभमन गिल ने दिन का पहला ओवर तेज गेंदबाज की जगह स्पिनर से डलवाने का फैसला लिया.

October 12, 202509:22 IST

IND vs WI Live Score: वाशिंगटन सुंदर बोले- हमें धैर्य रखना होगा

IND vs WI Live Score: वाशिंगटन सुंदर का कहना है कि सच कहूं तो योजना थोड़ी धैर्य रखने की है क्योंकि विकेट पर ज्यादा कुछ हो नहीं रहा है. हमें बहुत धैर्य रखना होगा, लगातार अच्छी गेंदें फेंकनी होंगी, तभी जादू होगा. हमें धैर्य रखना होगा और मुझे यकीन है कि हमारी गेंदबाजी यूनिट के पास जो कौशल है, उससे जादू होगा.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति