हीरो और विलेन की फीस पर खर्च हुए 70 करोड़, चमक उठी थी बॉलीवुड सुंदरी की किस्मत

Last Updated:May 23, 2026, 11:36 IST

साउथ सिनेमा के एक बड़े सुपरस्टार और बॉलीवुड के नवाब की जुगलबंदी ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा तहलका मचाया कि फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. इस भारी-भरकम बजट वाले एक्शन ड्रामे में सिर्फ हीरो और विलेन की फीस पर ही मेकर्स ने 70 करोड़ रुपये फूंक दिए थे. हालांकि, पानी की तरह पैसा बहाने का यह दांव बिल्कुल सही बैठा. इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड की एक खूबसूरत स्टार किड की किस्मत चमक उठी, जिसके करियर को लंबे समय से एक हिट की तलाश थी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के सितारों का कोलैबोरेशन इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी की नई गारंटी बन चुका है. अब तक कई साउथ फिल्मों में बॉलीवुड सितारे धमाल मचा चुके हैं. वहीं, बॉलीवुड में भी कई साउथ स्टार्स ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा है. जब भी बड़े पैमाने पर कोई पैन-इंडिया फिल्म प्लान की जाती है, तो बजट से लेकर स्टारकास्ट की फीस तक की चर्चा शुरू हो जाती है.

कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला था साल 2024 की एक्शन ड्रामा फिल्म देवरा: पार्ट 1′ में. इसमें जूनियर एनटीआर, सैफ अली खान और जाह्नवी कपूर लीड किरदारों में नजर आए थे. करीब 300 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट से बनी इस फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश की, बल्कि जाह्नवी कपूर के करियर पर भी चार चांद भी लगा दिए थे.

‘देवरा’ की सबसे बड़ी यूएसपी इसकी जबरदस्त स्टारकास्ट थी. फिल्म में हीरो का रोल जूनियर एनटीआर ने निभाया था. विलेन का किरदार सैफ अली खान ने किया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म में डबल रोल निभाने के लिए जूनियर एनटीआर ने करीब 60 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, वहीं खूंखार विलेन के किरदार के लिए सैफ अली खान को लगभग 10 करोड़ रुपये की मोटी फीस दी गई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

इस तरह फिल्म के केवल हीरो और विलेन की जेब में ही 70 करोड़ रुपये चले गए थे. इस फिल्म की कामयाबी ने अगर सबसे ज्यादा किसी को राहत दी, तो वो हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर. ‘धड़क’ (2018) से डेब्यू करने के बाद जाह्नवी ने ‘गुंजन सक्सेना’, ‘मिली’ और ‘बवाल’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा तो मनवाया था, लेकिन उनके हाथ एक भी क्लियर कमर्शियल हिट नहीं लगी.

‘देवरा’ के जरिए जाह्नवी ने साउथ सिनेमा में ग्रैंड डेब्यू किया. फिल्म में एनटीआर के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री, खासकर चुट्टामल्ले गाने को दर्शकों ने सिर-आंखों पर बिठाया. भले ही फिल्म में उनका स्क्रीन टाइम थोड़ा कम था, लेकिन फिल्म की बंपर कमाई ने उनके करियर पर हिट का ठप्पा लगा दिया.

फिल्म देवरा: पार्ट 1 की कहानी 1980-90 के दशक के तटीय इलाकों के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां के लोग समुद्री जहाजों को लूटकर अवैध हथियार स्मगल करते हैं. इस गिरोह का निडर लीडर है देवरा (जूनियर एनटीआर). लेकिन जब देवरा को एहसास होता है कि इन हथियारों का इस्तेमाल देश के खिलाफ और बेकसूरों को मारने के लिए हो रहा है, तो वह यह धंधा बंद करने का फैसला करता है.

देवरा का यह फैसला उसके करीबी दोस्त और लालची साथी भैरा (सैफ अली खान) को रास नहीं आता. भैरा, देवरा को रास्ते से हटाने की साजिश रचता है, जिसके बाद देवरा समुद्र में गायब हो जाता है, लेकिन जाते-जाते चेतावनी देता है कि जो भी समंदर की तरफ बढ़ेगा, उसका अंत तय है. इस मूवी के कमाल के विजुअल्स और एक्शन देखकर दर्शकों के होश उड़ गए थे.

इस फिल्म को लेकर रिलीज से पहले ही जबरदस्त बज बना हुआ था. जब फिल्म सिनेमाघरों में आई, तो शुरुआती मिले-जुले रिव्यूज के बाद भी दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ. अनिरुद्ध रविचंदर के धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूजिक और हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन्स के दम पर फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 428 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन करके इतिहास रच दिया. बॉक्स ऑफिस पर यह मूवी बड़ी हिट साबित हुई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति