Last Updated:November 09, 2025, 16:51 IST
Bareilly News: CARI के वैज्ञानिकों ने अंडे को हेल्दी और स्वादिष्ट मिठाइयों में बदल दिया है. पैड़ा, रसमलाई, कुल्फी, बिस्किट और अचार- सभी प्रोटीन और विटामिन से भरपूर हैं. आप इन्हें खरीद सकते हैं, बनाने की तकनीक सीख सकते हैं और अपना बिज़नेस भी शुरू कर सकते हैं. शुगर-फ्री, प्रोटीन और विटामिन युक्त स्वादिष्ट व्यंजन अब खरीदें और सीखें बनाने की तकनीक.
केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान (Central Avian Research Institute of India-CARI) के वैज्ञानिक डॉ. जयदीप रोकड़े और उनकी टीम ने अंडे पर विशेष शोध कर उसे मिठाइयों के कई स्वादिष्ट रूपों में बदल दिया है. अब अंडे से पैड़ा, रसमलाई, रबड़ी, बिस्किट, कुल्फी और यहां तक कि अचार भी बनाया जा रहा है. CARI बरेली कैंपस में तैयार यह अनोखा पैड़ा न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि शुगर के मरीजों के लिए भी सुरक्षित है.
इसमें अंडे की गंध नहीं आती और यह प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है. इसे खरीदने के साथ-साथ इसकी बनाने की ट्रेनिंग भी CARI द्वारा दी जाती है, जिससे आप इसका व्यवसाय (बिज़नेस) भी शुरू कर सकते हैं. डॉ. रोकड़े और उनकी टीम ने अंडे से बिस्किट बनाने की प्रक्रिया को भी सफल बना लिया है. अगर आपके बच्चे सुबह मैदा वाले बिस्किट खाते हैं, तो अब उन्हें प्रोटीन युक्त अंडे के बिस्किट दीजिए. यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि सेहतमंद और पौष्टिक भी है. इसकी विधि और तकनीक आप CARI कैंपस में जाकर सीख सकते हैं.
वैज्ञानिक डॉ जयदीप रोकड़े एवं उनकी टीम के द्वारा अंडे पर रिसर्च कर, मिठाई के कई रूप दिए गए हैं. CARI-IVRI कैंपस, बरेली में मिलने वाली यह अंडे से बनी रसमलाई सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध है. इस रसमलाई में अंडे की गंध नहीं होती, और इसमें प्रोटीन एवं विटामिन की मात्रा अधिक होती है. इसे खाने से शुगर की समस्या नहीं बढ़ती, बल्कि शरीर को ऊर्जा और पोषण मिलता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
CARI की टीम ने अंडे को लिक्विड फॉर्म में बदलकर अंडे से बनी कुल्फी भी तैयार की है. यह उन लोगों के लिए बेहतरीन विकल्प है जो ठंडा खाने के शौकीन हैं और साथ ही प्रोटीन व विटामिन की खुराक भी लेना चाहते हैं. आप इसे कैंपस से खरीद सकते हैं या कुल्फी बनाने की तकनीक सीखकर खुद का स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं.
CARI के वैज्ञानिकों ने अंडे से रबड़ी बनाने में भी सफलता पाई है. यह रबड़ी प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है, और सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. आप इसे CARI कैंपस के स्टोर से खरीद सकते हैं या इसकी ट्रेनिंग लेकर बिजनेस शुरू कर सकते हैं.
अगर आप अचार के शौकीन हैं, तो अंडे का अचार जरूर आजमाएं. यह प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर है. CARI बरेली कैंपस में यह अचार खरीदने के साथ-साथ इसे बनाने की विधि सीखने का अवसर भी मिलता है. इससे आप अपना छोटा व्यापार या स्टार्टअप भी शुरू कर सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 09, 2025, 16:51 IST
स्वादिष्ट, हेल्दी और शुगर-फ्री… अंडे से बनीं ये मिठाइयां मचा रही हैं धूम











