सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे CM योगी, किया था धुंआधार प्रचार

Last Updated:May 09, 2026, 08:18 IST

West Bengal CM Oath: पश्चिम बंगाल के नए सीएम सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे. योगी आदित्यनाथ बंगाल चुनाव में स्टार प्रचारक थे. उन्होंने चुनाव में 19 जनसभाएं और तीन रोड शो किये थे और उनका स्त्रियके रेट 86 प्रतिशत का था.

ख़बरें फटाफट

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथलखनऊ. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद शनिवार को नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा. सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे. आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार भी शामिल होंगे. वे सुबह 9:30 बजे लखनऊ से कोलकाता के लिए निकलेंगे. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचारक थे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य भर में 19 जनसभा और तीन रोड शो किया. मुख्यमंत्री का स्ट्राइक रेट शानदार रहा. जिन 22 सीटों पर सीएम योगी ने प्रचार किया उनमें से 19 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई.

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में NDA शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. इसके अलावा यूपी के उन 54 बीजेपी नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने पिछले 6 महीने से चुनाव में पसीना बहाया था. इनमें जेपीएस राठौड़, सुरेश राणा, दयाशंकर मिश्र दयालु, पूर्व सांसद सुब्रत पाठक, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्र टेनी, मंत्री दिनेश खटीक, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, एमएलसी पीएन पाठक और धर्मेंद्र भारद्वाज का नाम शामिल है.

दोनों डिप्टी सीएम बंगाल पहुंचे

इसके अलावा यूपी के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेशज पाठक भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोनों शुक्रवार को ही कोलकाता पहुंच चुके हैं. दरअसल, आज का शपथ ग्रहण समारोह इसलिए लिहाज से भी खास है, क्योंकि पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. 2016 के चुनाव में तीन सीटें जीतने वाली बीजेपी ने 2021 के चुनाव में 77 सीटें जीतीं थीं. लेकिन 2026 के विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी के अभेद्य मने जा रहे साम्राज्य को भगवा पार्टी ने उखाड़ फेंका. बीजेपी ने इस चुनाव में 207 सीटों पर जीत हासिल की.

ब्रिगेड ग्राउंड में होगा शपथ ग्रहण 

बीजेपी की पहली सरकार का शपथ ग्रहण कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड ग्राउंड में होगा. इस शपथ ग्रहण समारोह में 10000 लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति