सीतामढ़ी के चमकते सितारे! वैभव सूर्यवंशी के बाद वैभव मिश्रा का बिहार अंडर-19 टीम में चयन

होमखेलक्रिकेट

सीतामढ़ी के वैभव सूर्यवंशी के बाद वैभव मिश्रा का बिहार अंडर-19 टीम में चयन

Last Updated:October 09, 2025, 12:14 IST

Binumakand U-19 Cricket Tournament: सीतामढ़ी जिले की मिट्टी से एक के बाद एक सितारें उभर रहे हैं. वैभव सूर्यवंशी के बाद अब सीतामढ़ी के वैभव मिश्रा ने अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य टीम में जगह बनाई है.

तस्वीर 

सीतामढ़ी जिले के लिए यह गर्व का क्षण है. जिले के युवा क्रिकेटर वैभव मिश्रा का चयन बिहार अंडर-19 टीम में हुआ है. खास बात यह है कि समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी के बाद अब सीतामढ़ी के वैभव मिश्रा ने अपनी प्रतिभा के दम पर राज्य टीम में जगह बनाई है. यह उपलब्धि मिथिलांचल के लिए गौरव का विषय बन गई है. वैभव अब बी.सी.सी.आई द्वारा आयोजित बिनुमाकंड U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे. यह प्रतियोगिता 9 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक पांडिचेरी में आयोजित होगी, जहां बिहार टीम का सामना बंगाल, मध्यप्रदेश, केरल, हरियाणा और सौराष्ट्र जैसी मजबूत टीमों से होगा.

वैभव मिश्रा ने बीते सत्र में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया. वह सीतामढ़ी अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं और बी.सी.ए द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पांच मैचों में 11 विकेट लेकर अपने ग्रुप में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था. उनके नेतृत्व और लगातार मेहनत ने उन्हें यह सफलता दिलाई है. मैदान पर उनकी गेंदबाजी और खेल के प्रति समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि सीतामढ़ी की मिट्टी में भी क्रिकेट में टैलेंट की कोई कमी नहीं है.

जिले में खुशी की लहर, संघ ने दी बधाई
सीतामढ़ी जिला क्रिकेट संघ ने वैभव के चयन पर गर्व व्यक्त किया है. संघ के गार्जियन प्रो० नीरज, सचिव ज्ञान प्रकाश उर्फ रिंकू सिंह, और सी.ई.ओ. श्याम किशोर प्रसाद ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वैभव जैसे खिलाड़ी जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं. संघ ने आशा जताई कि आने वाले समय में वैभव राज्य और देश दोनों स्तरों पर सीतामढ़ी का नाम रोशन करेंगे.

डुमरा के लाल से जिले को उम्मीदें
वैभव मिश्रा डुमरा के निवासी हैं और उनके पिता विवेक मिश्रा जिले के सम्मानित नागरिक हैं. वैभव ने कम उम्र से ही क्रिकेट को अपना जुनून बनाया और कठिन मेहनत, अनुशासन और लगन से इस मुकाम तक पहुंचे. सीतामढ़ी जैसे छोटे जिले से राज्य टीम तक पहुंचना उनके संघर्ष और प्रतिभा की मिसाल है. अब जिले के लोगों की निगाहें पांडिचेरी में होने वाले मैचों पर टिकी हैं, जहां वैभव मिश्रा से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है.

About the Author

Mohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Sitamarhi,Bihar

First Published :

October 09, 2025, 12:07 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति