सिर्फ 2 बीघा से तगड़ी कमाई! गोंडा के इस किसान ने फूलों से बना डाला लाखों का बिजनेस, खूब आ रही डिमांड

Last Updated:November 09, 2025, 14:15 IST

Genda Ke Phool Ki Kheti: गोंडा के एक किसान विजय कुमार पांडेय ने पारंपरिक खेती छोड़कर गेंदा के फूल की खेती शुरू की और आज अयोध्या में उनकी मेहनत की खुशबू हर तरफ फैली हुई है. छोटे खेत से शुरू हुई यह खेती अब बड़े स्तर पर फैल चुकी है और मंदिरों, सजावट और पूजा-पाठ के लिए फूल सप्लाई करके उनकी सालाना आमदनी लाखों रुपये तक पहुंच गई है.

गोंडा: मेहनत और नई सोच अगर साथ हों तो खेती सिर्फ जीवन का जरिया नहीं बल्कि बड़ा मुनाफा देने वाला व्यवसाय बन सकती है. गोंडा जिले के विकासखंड नवाबगंज के ग्राम सभा खरगूपुर के किसान विजय कुमार पांडेय ने यही कर दिखाया है. उन्होंने पारंपरिक खेती छोड़कर गेंदा के फूल की खेती शुरू की और आज उनका नाम अयोध्या में मशहूर हो गया है.

शुरुआत में विजय कुमार ने अपने खेत के एक छोटे हिस्से में फूल लगाए थे. लेकिन जब मंदिरों, सजावट और पूजा-पाठ के लिए फूलों की मांग बढ़ी, तो उन्होंने इसे बड़े स्तर पर शुरू किया. अब वह अयोध्या और आसपास के इलाकों में रोज बड़ी मात्रा में फूल सप्लाई कर रहे हैं.

गेंदा के फूल से लाखों की आमदनी
लोकल 18 से बातचीत में विजय कुमार पांडेय ने बताया कि गेंदा के फूलों का इस्तेमाल शादी-ब्याह, पूजा-पाठ और सजावट में बहुत होता है. अयोध्या में भगवान राम मंदिर के निर्माण और धार्मिक आयोजनों की वजह से फूलों की मांग लगातार बढ़ रही है. इस वजह से उनकी आमदनी अब लाखों रुपये तक पहुंच गई है.

विजय कुमार बताते हैं कि उन्होंने शास्त्री (ग्रेजुएशन) तक पढ़ाई की है और पढ़ाई के साथ-साथ पूजा-पाठ और खेती भी कर रहे हैं. उनका कहना है कि गेंदा के फूल की खेती उनके लिए बेहद लाभकारी साबित हुई है.

खेती का आइडिया कैसे आया?
विजय कुमार पांडेय ने बताया कि उनके ग्राम सभा में उद्यान विभाग और विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई थी. बैठक में जिला उद्यान अधिकारी रश्मि शर्मा ने सुझाव दिया कि किसान अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए कोशिश करें.

गेंदा की खेती में लागत
विजय कुमार पांडेय ने बताया कि वह दो बीघा में गेंदा के फूल की खेती कर रहे हैं. इस खेती में लगभग 20 हजार रुपए की लागत आई है. उन्होंने बताया कि अब तक की हुई फूलों की बिक्री से लागत निकल चुकी है और आगे की बिक्री पूरी तरह उनका मुनाफा होगी. विजय कुमार के अनुसार फूलों की खेती छोटे और बड़े दोनों किसानों के लिए मुनाफे का अच्छा जरिया बन सकती है.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

Location :

Gonda,Uttar Pradesh

First Published :

November 09, 2025, 14:15 IST

homeuttar-pradesh

सिर्फ 2 बीघा से तगड़ी कमाई! गोंडा के किसान ने फूलों से बनाया लाखों का बिजनेस

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति