श्रीदेवी ने नागार्जुन के चक्‍कर में अजय देवगन को करवाया था फिल्‍म से OUT!

Last Updated:October 03, 2025, 11:14 IST

1992 की फिल्म ‘खुदा गवाह’ में श्रीदेवी के इशारे पर अजय देवगन को बाहर किया गया, जिससे दोनों के बीच मनमुटाव हुआ और अजय ने फिर कभी श्रीदेवी संग काम नहीं किया.

फिल्‍में बनती हैं और दर्शक बॉक्‍स ऑफिस पर अपनी पसंद के आधार पर उन फिल्‍मों के ‘हिट, सुपरहिट या फ्लॉप’ होने का फरमान ल‍िखते हैं. पर कई बार फिल्‍म भले ही फ्लॉप हो लेकिन उसके पीछे की कहानियां कम मसालेदार या द‍िलचस्‍प नहीं होती हैं. हम बात कर रहे हैं एक ऐसी फिल्‍म की, ज‍िसमें श्रीदेवी के एक इशारे की वजह से अजय देवगन को फ‍िल्‍म से बाहर का रास्‍ता द‍िखा द‍िया गया था. इतना ही नहीं, इस घटना के बाद दोनों के बीच इतना मनमुटाव हुआ कि अजय देवगन ने एक इंटरव्‍यू में ऐलान क‍िया कि ‘कभी श्रीदेवी के साथ काम नहीं करेंगे’ और हुआ भी वही. चल‍िए बताते हैं आपको कि कौनसी थी वो फिल्‍म और आखिर क्‍यों श्रीदेवी नहीं करना चाहतीं थीं अजय देवगन के साथ काम.

अफगान‍िस्‍तान के वॉर जोन में शूट हुई थी फिल्‍म
ये क‍िस्‍सा है 1992 में रिलीज हुई फिल्‍म ‘खुदा गवाह’ का. फिल्म की शूटिंग अफगानिस्तान में की गई थी और वहां के लोग अमिताभ बच्चन के जबरदस्त फैन थे. मुकुल एस आनंद के निर्देशन में बनी ‘खुदा गवाह’ के प्रोड्यूसर मनोज देसाई थे. इस फिल्‍म की लंबी-चौड़ी स्‍टारकास्‍ट थी और इसे लेकर कई क‍िस्‍से और कहान‍ियां आज भी चर्च‍ित हैं. ‘खुदा गवाह’, अम‍िताभ बच्‍चन और न‍िर्देशक मुकुल आंनद की तीसरी और आखिरी फिल्‍म थी. इससे पहले ये जोड़ी ‘अग्‍न‍िपथ’ और ‘हम’ जैसी सुपरहिट फिल्‍में बना चुके थे. ये फिल्म इसल‍िए भी उस दौर में चर्चा में रही, क्‍योंकि श्रीदेवी इससे पहले ये कह चुकी थीं, वह अम‍िताभ बच्‍चन के साथ स्‍क्रीन शेयर नहीं करेंगी. लेकिन मुकुल आनंद की फिल्‍म में ये कमाल होने वाला था, ज‍िसे देखने के ल‍िए दर्शक बैचेन थे.

अजय देवगन को द‍िखाया बाहर का रास्‍ता
इस फिल्‍म में अम‍िताभ और श्रीदेवी के अलावा इंस्‍पेक्टर राजा म‍िर्जा का अहम क‍िरदार था. इस क‍िरदार के ल‍िए कई स‍ितारों को अप्रोच क‍िया गया था, ज‍िसमें जैकी श्रॉफ और चंकी पांडे का भी नाम था. इन दोनों के बाद इस रोल का ऑफर अजय देवगन के पास गया. अजय ये फिल्‍म करना चाहते थे, लेकिन उन्‍हें श्रीदेवी की वजह ये रोल म‍िल न सका. अजय देवगन ने एक इंटरव्यू में कहा कि श्रीदेवी ने उन्हें फिल्म से बाहर करवा दिया था ताकि निर्माता नागार्जुन को साइन कर लें. अजय ने आरोप लगाया कि श्रीदेवी नए कलाकारों के साथ काम नहीं करना चाहती थीं, और इसलिए अजय देवगन को एक न्‍यूकमर होने के नाते इस फिल्‍म में नहीं लि‍या गया. अजय देवगन श्रीदेवी के इस फैसले से इतने खफा हुए कि उन्‍होंने यहां तक कहा कि ‘वे भविष्य में कभी श्रीदेवी के साथ काम नहीं करना चाहेंगे.’ अजय की ये बात सच भी साबित हुई. श्रीदेवी ने अपने जीवन में 300 से ज्‍यादा फिल्‍मों में काम क‍िया पर अजय देवगन ने उनके साथ कभी स्‍क्रीन शेयर नहीं क‍िया.

मैं तो बस प्रोड्यूसरों की मदद कद रही थी: श्रीदेवी
ऐसा नहीं है कि श्रीदेवी ने इस बात पर अपना पक्ष नहीं रखा था. पर उनके ह‍िस्‍से की कहानी कुछ और ही थी. श्रीदेवी ने 1993 में स्‍टारडस्‍ट को द‍िए अपने इंटरव्‍यू में कहा था, ‘मैं क‍िसी को फिल्‍म से क्‍यों न‍िकलवाउंगी? मुझे तो ये भी नहीं पता था कि उन्‍हें इस फिल्‍म के ल‍िए कभी साइन भी क‍िया गया है.’ श्रीदेवी कहती हैं कि निर्माताओं को परेशानी थी, और उन्होंने उनकी मदद की थी नागार्जुन को फिल्म के लिए सुझा कर. उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने कभी निर्माता से नहीं कहा कि वह किसी नए कलाकार के साथ काम नहीं करेंगी, ये सब एक गलतफहमी थी.

About the Author

Deepika Sharma

दीपिका शर्मा प‍िछले 5 सालों से News18 Hindi में काम कर रही हैं. News Editor के पद पर रहते हुए Entertainment सेक्‍शन को 4 सालों तक लीड करने के साथ अब Lifestyle, Astrology और Dharma की टीम को लीड कर रही हैं. पत्र…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

October 03, 2025, 11:14 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति